News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
कुशीनगर: छात्रा ने शिक्षक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी में मन की बात: PM मोदी ने युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण पर दिया जोर
वाराणसी में एटीएम ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
चंदौली: प्रधान की पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने धमकाया; वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तार
वाराणसी में साइबर ठगों को खाते देने वाला गिरोह पकड़ा, महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 76 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा
रामनगर में मन की बात का सामूहिक श्रवण: राष्ट्र निर्माण व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल: दशकों का शोध लाया रंग
वाराणसी प्ले स्कूल में 5 साल के बच्चे से दुर्व्यवहार का आरोप, शिक्षिका-प्रिंसिपल पर केस
वाराणसी: जंसा थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, कानून पालन की दिलाई गई शपथ
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं पर दिए सख्त निर्देश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: युवक ने धर्म छिपाकर युवती से बनाए संबंध , विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 09/03/2026 11:12
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
वाराणसी पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी
वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र में युवती के आरोप के बाद पुलिस जांच में जुटी
Contents
  • वाराणसी में धर्म छिपाकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
  • कैंट थाना क्षेत्र की घटना, युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • बिरयानी की दुकान पर हुई पहचान, धीरे-धीरे बढ़ी नजदीकियां
  • युवक की असली पहचान सामने आने पर बढ़ा विवाद
  • बदनाम करने और प्रताड़ित करने का आरोप
  • साथियों के साथ घर पहुंचा आरोपी, मारपीट का आरोप
  • कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा, जांच शुरू

वाराणसी में धर्म छिपाकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

कैंट थाना क्षेत्र की घटना, युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने स्थानीय युवक पर अपनी असली पहचान छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ाने और संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब उसे युवक की वास्तविक पहचान के बारे में जानकारी मिली और उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर वह अपने साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिरयानी की दुकान पर हुई पहचान, धीरे-धीरे बढ़ी नजदीकियां

पीड़िता ने कैंट थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है और एक ट्रैवेल्स एजेंसी में काम करती है। उसके घर के पास ही एक युवक बिरयानी की दुकान चलाता है, जिसने अपना नाम शान सिंह बताया था। युवती के अनुसार, काम के कारण कई बार देर से घर लौटने की वजह से वह खाना नहीं बना पाती थी, ऐसे में अक्सर उसी दुकान से बिरयानी मंगवा लिया करती थी या कभी-कभी खुद भी वहां चली जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे पहचान बढ़ती चली गई। युवती का आरोप है कि इसी नजदीकी के दौरान दोनों के बीच संबंध भी बन गए।

युवक की असली पहचान सामने आने पर बढ़ा विवाद

कुछ समय बाद आसपास के लोगों से युवती को जानकारी मिली कि युवक का नाम शान सिंह नहीं बल्कि सऊद है और वह अपनी पहचान छिपाकर कई लड़कियों से संपर्क बनाता है। युवती के अनुसार जब उसने खुद इस बारे में जानकारी जुटाई तो उसे सच्चाई का पता चला। इसके बाद उसने तुरंत उससे दूरी बना ली और उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया।

बदनाम करने और प्रताड़ित करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि दूरी बनाने के बाद आरोपी ने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया और लगातार मानसिक रूप से परेशान करने लगा। युवती का कहना है कि इस स्थिति से परेशान होकर वह अपने एक परिचित के साथ आरोपी की दुकान पर गई और फोन के माध्यम से उसे समझाने की कोशिश की कि वह उसके बारे में गलत बातें फैलाना बंद करे, अन्यथा वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।

साथियों के साथ घर पहुंचा आरोपी, मारपीट का आरोप

युवती के अनुसार उसी दिन देर रात आरोपी सऊद अपने छह से सात अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान मौके पर मौजूद उसके मित्र कुणाल के साथ भी हाथापाई की गई। शोर-शराबा सुनकर कॉलोनी का गार्ड मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।

More Read

वाराणसी में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनते लोग
वाराणसी में मन की बात: PM मोदी ने युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण पर दिया जोर
वाराणसी में एटीएम ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में साइबर ठगों को खाते देने वाला गिरोह पकड़ा, महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 76 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा
रामनगर में मन की बात का सामूहिक श्रवण: राष्ट्र निर्माण व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा, जांच शुरू

घटना के बाद पीड़िता ने कैंट थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 69 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) और 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराधउत्तर प्रदेशधार्मिक पहचानपुलिस मामलामहिला सुरक्षावाराणसी
Previous Article वाराणसी में 25 दिन बाद गैस सिलेंडर वितरण का नया नियम वाराणसी: गैस उपभोक्ताओं को झटका, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी नई सिलेंडर, दाम भी बढ़े
Next Article वाराणसी में वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू वाराणसी में वाहन चोरी का वांछित अभियुक्त सोनभद्र से गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Latest
कुशीनगर में शिक्षक की पिटाई करती छात्रा का कथित वीडियो

कुशीनगर: छात्रा ने शिक्षक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनते लोग

वाराणसी में मन की बात: PM मोदी ने युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण पर दिया जोर

वाराणसी में एटीएम ठगी गिरोह के गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान

वाराणसी में एटीएम ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

चंदौली में विवाद के दौरान सड़क पर गिरी प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल।

चंदौली: प्रधान की पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने धमकाया; वायरल वीडियो के बाद गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस साइबर ठगी गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों के साथ, ऑपरेशन साइ वज्र

वाराणसी में साइबर ठगों को खाते देने वाला गिरोह पकड़ा, महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 76 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image