News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: अवैध गेस्ट हाउसों का बढ़ता साम्राज्य, क्या प्रशासन बड़े हादसे कर रहा इंतजार
काशी: ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की ऐतिहासिक बैठक, वैश्विक मंच पर चमकेगा बनारस
रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गो तस्करी के शातिर अपराधी सोनू उर्फ अजीम गिरफ्तार
तपोवन में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन
वाराणसी में आधी रात चला बुलडोजर: 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद 22 मिनट में ध्वस्त
29 साल बाद इंसाफ: सुंदरपुर हिरासत मौत मामले में पूर्व चौकी प्रभारी समेत 3 को सजा
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया 34 लाख की सड़क-सीवर परियोजना का शिलान्यास
वाराणसी: गंगा नौका संचालन पर सख्ती अब सिर्फ पंजीकृत और RTM प्रमाणित नावों को ही अनुमति
वाराणसी: अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य पदयात्रा
मन की बात के 134वें एपिसोड ने जगाई नई चेतना: वाराणसी में सुना गया PM मोदी का प्रेरक संदेश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
JhansiUttar Pradesh

झांसी में रिटायर्ड रेलकर्मी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की, सबूत मिटाने की कोशिश

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 18/01/2026 21:44
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
5 Min Read
झांसी हत्या केस
रिटायर्ड रेलकर्मी द्वारा लिव-इन पार्टनर की हत्या

झांसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 64 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी ने अपनी 27 साल छोटी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े किए और सबूत मिटाने के लिए करीब सात दिनों तक एक-एक अंग जलाता रहा। बदबू बाहर न फैले, इसलिए वह रोजाना अंगों को जलाकर घर के भीतर ही राख और अधजले अवशेष रखता रहा।

घटना शनिवार देर रात उजागर हुई, जब आरोपी अधजले अंगों, हड्डियों और राख को एक नीले लोहे के बॉक्स में भरकर ठिकाने लगाने जा रहा था। उसने एक लोडर ऑटो बुक किया और बॉक्स को उसमें लदवाकर सैंयर गेट के अंदर फूटा चौपड़ा मोहल्ले की ओर रवाना हुआ। यह वही इलाका है, जहां उसकी दूसरी पत्नी रहती है।

 

लोडर में रखा बॉक्स पानी टपकने और तेज बदबू के कारण चालक और स्थानीय लोगों को संदिग्ध लगा। रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जब बॉक्स को खोला गया, तो उसके अंदर अधजले मानव अंग, हड्डियां और राख मिलीं, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।

 

पुलिस जांच में मृतका की पहचान प्रीति (37) के रूप में हुई है। वह सीपरी बाजार क्षेत्र के बह्म नगर में आरोपी राम सिंह परिहार उर्फ बृजभान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी नंदनपुरा का रहने वाला है और रेलवे से सेवानिवृत्त हो चुका है। वह पहले ही दो शादियां कर चुका था। प्रीति तीसरी महिला थी, जिसके साथ वह रह रहा था। पुलिस के अनुसार, करीब छह साल पहले राम सिंह की ड्यूटी एक रेलवे अधिकारी के बंगले पर थी। उसी दौरान पास के बंगले में काम करने आने वाली प्रीति से उसकी मुलाकात हुई। यह जान-पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। प्रीति के तीन बच्चे थे, लेकिन वह पति और बच्चों को छोड़कर राम सिंह के साथ रहने लगी।

 

शुरुआत में आरोपी प्रीति की आर्थिक मांगें पूरी करता रहा, लेकिन समय के साथ उसकी मांगें बढ़ती चली गईं। इससे वह परेशान रहने लगा और इसी तनाव के बीच उसने हत्या की साजिश रच दी। पुलिस का कहना है कि राम सिंह ने बह्म नगर के पहाड़ी इलाके में अपने एक रिश्तेदार का मकान करीब 20 दिन पहले किराए पर लिया था। करीब सात दिन पहले वह प्रीति को वहां ले गया और उसी मकान में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के कई टुकड़े किए और उन्हें तिरपाल में लपेटकर रखा। इसके बाद रोजाना एक-एक अंग को जलाता रहा। जब उसे लगा कि अब अवशेषों को ठिकाने लगाना जरूरी है, तो उसने एक बड़ा लोहे का बॉक्स खरीदा। उसी बॉक्स में अधजले अंग, राख और कोयला भर दिया। शनिवार रात उसने 400 रुपये में लोडर ऑटो बुक किया। बॉक्स को लोडर में रखवाने के बाद वह खुद उसमें नहीं बैठा और यह कहकर पीछे आने की बात कही। उसके साथ उसका बेटा नितिन और कुछ अन्य लोग थे। बॉक्स को उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार के घर के बाहर रख दिया गया। काफी देर इंतजार के बावजूद जब राम सिंह नहीं आया और बॉक्स से बदबू व पानी बहने लगा, तो शक गहरा गया और पुलिस को सूचना दी गई।

 

पुलिस ने गीता रायकवार और आरोपी के बेटों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी राम सिंह परिहार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी के अनुसार, मृतका प्रीति के पहले पति राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों और सबूतों को जोड़कर चार्जशीट तैयार की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:CrimeJhansiLive-inMurderNews
Previous Article काशी में सेवा का महायज्ञ वाराणसी: पूर्व मंत्री हरीश जी की पुण्यतिथि पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव का सेवा संकल्प
Next Article वाराणसी के सकलपुर में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट हौसिला प्रसाद यादव का 30 साल की सेवा के बाद भव्य स्वागत वाराणसी: 30 साल की सेवा के बाद ऑनरेरी लेफ्टिनेंट हौसिला प्रसाद यादव का सकलपुर में ऐतिहासिक स्वागत
Latest
वाराणसी में एक अवैध रूप से संचालित होटल या गेस्ट हाउस का बाहरी दृश्य, जिसमें सुरक्षा मानकों की कमी दिख रही है।

वाराणसी: अवैध गेस्ट हाउसों का बढ़ता साम्राज्य, क्या प्रशासन बड़े हादसे कर रहा इंतजार

वाराणसी एयरपोर्ट पर ब्रिक्स प्रतिनिधियों का पारंपरिक भारतीय स्वागत

काशी: ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की ऐतिहासिक बैठक, वैश्विक मंच पर चमकेगा बनारस

रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार गो तस्कर सोनू उर्फ अजीम की तस्वीर

रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गो तस्करी के शातिर अपराधी सोनू उर्फ अजीम गिरफ्तार

विधायक सौरभ श्रीवास्तव तपोवन क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए

तपोवन में क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

वाराणसी में अजगैब शहीद मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद का मलबा और बुलडोजर

वाराणसी में आधी रात चला बुलडोजर: 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद 22 मिनट में ध्वस्त

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.