News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
मधुबनी: युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, NH 527A जाम कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन
सोनभद्र: पुलिस ने विशेष अभियान में 130 हूटर-लाउडस्पीकर हटाकर किया नष्ट
गौतमबुद्धनगर: 28 मार्च को पीएम मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जनसभा की तैयारी
जौनपुर: विदेशी नौकरी के नाम पर 6.62 लाख की ठगी, चार पर केस दर्ज
प्रयागराज: फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा, सरगना समेत दो गिरफ्तार, 7000 मार्कशीट बेचीं
यूपी: 5446 गो-आश्रय स्थलों को सीसीटीवी से जोड़ा, 7592 कैमरों से 24 घंटे निगरानी
वाराणसी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत 58 जगह जागरूकता अभियान, 2500 से अधिक महिलाएं लाभान्वित
धनबाद: सिविल कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
पूर्वी दिल्ली: नेहरू विहार में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया
प्रयागराज में बदलेगा मौसम, मार्च अंत में बारिश के आसार, तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ballia

बलिया: हल्दी पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 06/02/2026 13:42
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
बलिया हल्दी थाना पुलिस द्वारा अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी
बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम

जनपद बलिया के थाना हल्दी क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हल्दी पुलिस ने अपहरण के आरोप में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो फहीम कुरैशी और प्रभारी निरीक्षक हल्दी श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी क्रम में दिनांक 06 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक सुभाषचन्द्र यादव अपने हमराही मुख्य आरक्षी योगेन्द्र यादव के साथ थाना क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाश में रवाना हुए थे।

गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 18 2026 धारा 137(2) और 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त नीरुपुर चौराहे के आसपास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और नीरुपुर चौराहे के पास से अभियुक्त मंजीत प्रसाद पुत्र महेश प्रसाद निवासी रेपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष को सुबह करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसमें उसने प्रारंभिक पूछताछ में अपने कृत्य को स्वीकार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।

थाना हल्दी पुलिस द्वारा बताया गया कि संबंधित मुकदमा मु0अ0सं0 18/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस थाना हल्दी जनपद बलिया में पंजीकृत है। इस मामले में आगे की विवेचना नियमानुसार जारी है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके और यदि अन्य कोई संलिप्त व्यक्ति सामने आता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सके।

More Read

प्रयागराज की गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश और हरे चारे की कमी
प्रयागराज: सरकारी गोशालाओं में अनियमितता उजागर, 45 केंद्रों में हरा चारा नहीं मिला
सिद्धार्थनगर: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर अकबर उर्फ गुट्ठे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने 11 वर्षीय अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: राजातालाब के स्पा सेंटर पर छापा, तीन युवतियां समेत पांच लोग हिरासत में

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक सुभाषचन्द्र यादव और मुख्य आरक्षी योगेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही, जिनकी तत्परता से अभियुक्त की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस प्रशासन ने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:Ballia NewsCrime NewsUttar Pradesh Newsअपहरणपुलिस गिरफ्तारीबलियाहल्दी थाना
Previous Article भोजपुर जिले में ईंट भट्ठा पर वाणिज्य कर विभाग की टीम जांच करती हुई भोजपुर में ईंट भट्ठों पर जीएसटी चोरी की जांच, वाणिज्य कर विभाग की सख्ती
Next Article प्रतापगढ़ जिला जेल के बाहर की तस्वीर प्रतापगढ़ जेल में विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में शोक
Latest
मधुबनी में नहर किनारे मिला युवक का अधजला शव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मधुबनी: युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, NH 527A जाम कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन

सोनभद्र पुलिस द्वारा ट्रक से हूटर हटाते हुए अधिकारी

सोनभद्र: पुलिस ने विशेष अभियान में 130 हूटर-लाउडस्पीकर हटाकर किया नष्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए

गौतमबुद्धनगर: 28 मार्च को पीएम मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जनसभा की तैयारी

जौनपुर में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

जौनपुर: विदेशी नौकरी के नाम पर 6.62 लाख की ठगी, चार पर केस दर्ज

प्रयागराज साइबर पुलिस द्वारा फर्जी डिग्री रैकेट के आरोपितों की गिरफ्तारी

प्रयागराज: फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा, सरगना समेत दो गिरफ्तार, 7000 मार्कशीट बेचीं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.