News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर में पुलिस मुठभेड़ ने तोड़ा तस्करी का जाल,1 घायल और 1 गिरफ्तार
भदोही: सत्येंद्र बारी की जनसुनवाई बनी मिसाल, मौके पर ही समस्याओं का दमदार समाधान
वाराणसी: हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार, घाट क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
मालदा: SIR हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, 7 न्यायिक अधिकारियों का 8 घंटे तक घेराव
वाराणसी: बीएचयू में छात्र से जाति पूछकर मारपीट, कैंपस में मचा हड़कंप
वाराणसी: रामनगर-दूसरे दिन भी जारी रहा संचारी रोग अभियान, मेगा सफाई और दवाओं का छिड़काव
ट्रंप के बयान से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक गिरा
काशी: हनुमान जयंती पर निकली भव्य ध्वज यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब
वाराणसी: वरुणा जोन में पुलिसिंग फेरबदल, पांच चौकियों पर महिला उप निरीक्षकों को कमान
वाराणसी: हनुमान जयंती पर संकट मोचन मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, मांगी संकटों से मुक्ति
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Jharkhand

गोड्डा महागामा हत्याकांड: देवर-भाभी के अवैध संबंध में हुई अमित मोदी की हत्या, 3 गिरफ्तार

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 15/02/2026 17:24
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
4 Min Read
पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, जिसमें महागामा हत्याकांड का खुलासा किया जा रहा है और गिरफ्तार आरोपी भी दिख रहे हैं।
गोड्डा पुलिस ने महागामा में हुए अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Contents
  • गोड्डा के महागामा में पान दुकानदार अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
  • देवर और भाभी के बीच संबंध बना हत्या की वजह
  • शराब के बहाने बुलाकर की गई हत्या
  • बरामद हुए हथियार और अन्य साक्ष्य
  • मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी
  • एसआईटी का हुआ था गठन

गोड्डा के महागामा में पान दुकानदार अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगन पीपरा गांव में 27 जनवरी की रात हुई पान दुकानदार अमित कुमार मोदी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी सोनी देवी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मृतक का छोटा भाई रोहित मोदी फरार है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध था।

देवर और भाभी के बीच संबंध बना हत्या की वजह

महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक अमित मोदी के छोटे भाई रोहित मोदी और उसकी पत्नी सोनी देवी के बीच पिछले पांच से छह वर्षों से अवैध संबंध थे। पुलिस जांच में यह सामने आया कि अमित मोदी दोनों के संबंधों में बाधा बन रहा था। इसी कारण उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

पुलिस के अनुसार रोहित मोदी ने गांव के ही मो शाईन आलम को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। वहीं, विजेंद्र पासवान उर्फ बिदो को 25 हजार रुपये देकर इस वारदात में शामिल किया गया। हत्या की योजना के तहत घटना से एक सप्ताह पहले मेदनीचक हाट से गंडासा खरीदा गया था।

शराब के बहाने बुलाकर की गई हत्या

27 जनवरी की रात अमित मोदी को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया गया। सुनसान स्थान पर उसके सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कब्रिस्तान के समीप फेंक दिया गया। सुबह शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से पत्नी सोनी देवी ने मृतक का मोबाइल छिपा दिया और बाद में उसे गंगा नदी में फेंक दिया।

More Read

गिरफ्तार आरोपियों और बरामद हथियारों के साथ पुलिस टीम की तस्वीर
पलामू: अपहरण और मारपीट की साजिश नाकाम, आठ आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
धनबाद: सिविल कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
लखनऊ: सास की हत्या में बहू और किराएदार प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध का खुलासा
उन्नाव: पत्नी ने 40 हजार की सुपारी में कराई पति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

बरामद हुए हथियार और अन्य साक्ष्य

पुलिस ने 25 वर्षीय मो शाईन आलम, 35 वर्षीय विजेंद्र पासवान उर्फ बिदो तथा 30 वर्षीय सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासा, खून लगी मिट्टी, दो मोबाइल फोन और शराब की बोतल बरामद की गई है।

मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी

एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार रोहित मोदी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

एसआईटी का हुआ था गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, पुअनि रोमा कुमारी, पुअनि जुगनु महथा, सअनि खालिद अहमद खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

More Read

गढ़मुक्तेश्वर में वैद्य की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई
गढ़मुक्तेश्वर: वैद्य की हत्या का खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंधों के चलते की गई हत्या
देवघर: अंबा नचनियां स्कूल में 136 बच्चों पर सिर्फ 3 शिक्षक, शिक्षा व्यवस्था बदहाल
रांची नगर निगम उपमहापौर चुनाव: नीरज कुमार ने 38 वोटों से दर्ज की निर्णायक जीत
धनबाद सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से सघन जांच

महागामा पुलिस की इस कार्रवाई से हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और तथ्य सामने आ सकते हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:अमित मोदी हत्याअवैध संबंधगोड्डामहागामारोहित मोदीसुपारी किलिंगसोनी देवी
Previous Article सिपाही अखिलेश त्रिपाठी की गिरफ्तारी को दर्शाती तस्वीर, जिसमें पुलिसकर्मी मौजूद हों। लखनऊ: 28 साल पुराने मामले में राजस्थान पुलिस ने सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को किया गिरफ्तार
Next Article वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम और मणिकर्णिका घाट पर स्थापित वायु शुद्धिकरण प्रणाली वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम व मणिकर्णिका घाट पर उन्नत वायु शुद्धिकरण प्रणाली स्थापित
Latest
वाराणसी पुलिस द्वारा रामनगर में पशु तस्करों की गिरफ्तारी का दृश्य

वाराणसी: रामनगर में पुलिस मुठभेड़ ने तोड़ा तस्करी का जाल,1 घायल और 1 गिरफ्तार

भदोही सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि

भदोही: सत्येंद्र बारी की जनसुनवाई बनी मिसाल, मौके पर ही समस्याओं का दमदार समाधान

वाराणसी पुलिस द्वारा जब्त किया गया हाइड्रोपोनिक गांजा और गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार, घाट क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव का दृश्य, प्रदर्शनकारियों की भीड़

मालदा: SIR हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, 7 न्यायिक अधिकारियों का 8 घंटे तक घेराव

बीएचयू कैंपस में छात्रों के बीच तनावपूर्ण माहौल

वाराणसी: बीएचयू में छात्र से जाति पूछकर मारपीट, कैंपस में मचा हड़कंप

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.