News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज
यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार
वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती
आप में सियासी भूचाल: 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, राघव चड्ढा समेत कई भाजपा में शामिल
चंदौली: साहूपुरी में 20 दिनों से जल संकट, 50 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज
वाराणसी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
कोलकाता: पीएम मोदी का हुगली में आध्यात्मिक नौका विहार, सांस्कृतिक गौरव और राजनीतिक संदेश
वाराणसी: शहर में महिला शक्ति का शंखनाद, लेडी अफसरों की हाथों में कमान
वाराणसी: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों से बढ़ी मुश्किलें
वाराणसी: यूपी बोर्ड रिजल्ट में सूर्यदीप प्रजापति बने जिला टॉपर, प्रिंसिपल के छलके खुशी के आंसू
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Azamgarh

आजमगढ़ में शिवपाल यादव का भाजपा सरकार पर हमला: महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 08/03/2026 15:47
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
5 Min Read
आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बात करते हुए
आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
Contents
  • आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव का सरकार पर हमला, बोले महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे को बताया गलत
  • महिला सुरक्षा के दावों पर उठाए सवाल
  • गड्ढा मुक्त अभियान में भ्रष्टाचार का आरोप
  • भाजपा के नारे को बताया खोखला
  • कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव का सरकार पर हमला, बोले महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आजमगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे, महिला सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और गड्ढा मुक्त अभियान जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है।

उन्होंने यह बातें जहानागंज क्षेत्र के धरवारा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने से पहले सठियांव स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली के आवास पर बने सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे को बताया गलत

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्रदेश सरकार के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को न्यायालय से ही न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी संत पर जानलेवा हमला होना और उसके बाद उसी पर मुकदमा दर्ज कराया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में संतों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है और किसी भी संत का अपमान समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

महिला सुरक्षा के दावों पर उठाए सवाल

भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे महिला सुरक्षा के दावों पर भी शिवपाल सिंह यादव ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि महिलाएं रात के 12 बजे भी सुरक्षित घूम सकती हैं, लेकिन प्रदेश की स्थिति यह है कि दिन के 12 बजे ही महिलाओं का अपहरण हो जाता है और उनके साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आती हैं।

More Read

गाजीपुर मार्टीनगंज तहसील में रिश्वत लेते कानूनगो का वायरल वीडियो
गाजीपुर: मार्टीनगंज तहसील में कानूनगो पर रिश्वत का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल से हड़कंप
आजमगढ़: 414 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे इनवर्टर, अब बिजली कटौती से नहीं रुकेगी पढ़ाई
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
आजमगढ़: अजमतगढ़ के पीएम श्री विद्यालय में छात्रों से सफाई कराई, प्रधानाध्यापक निलंबित

उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावे केवल कागजों तक सीमित हैं।

गड्ढा मुक्त अभियान में भ्रष्टाचार का आरोप

प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए गड्ढा मुक्त अभियान पर भी उन्होंने सवाल उठाए। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के नाम पर बड़ा अभियान चलाया गया, लेकिन सड़कों की हालत आज भी खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान के नाम पर खर्च किए गए बजट का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा कहां गया, इसका कोई हिसाब नहीं है।

उन्होंने कहा कि केवल 30 प्रतिशत बजट से ही सड़कों पर काम कराया गया, जिसके कारण सड़कों की स्थिति आज भी खराब बनी हुई है और जनता इसका परिणाम भुगत रही है।

More Read

मऊ में रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित SDO अमित कुमार
मऊ में रिश्वतखोरी: SDO अमित कुमार ₹5000 मांगने के आरोप में निलंबित, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, चालक ने बचाई यात्रियों की जान
गोरखपुर: दारोगा से शादी की मांग को लेकर युवती टावर पर चढ़ी, चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
मेरठ में महिला पुलिस का अनोखा अभियान: जींस-टॉप में टीम ने 16 मनचलों को दबोचा

भाजपा के नारे को बताया खोखला

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह नारा तो दिया, लेकिन आज जनता का विश्वास सरकार से उठ चुका है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण आम लोग परेशान हैं और सरकार इन समस्याओं को दूर करने में असफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उनका दावा था कि 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी, जिससे आम जनता की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक बेचई सरोज, डॉ एचएन पटेल, कमला यादव, राकेश यादव उर्फ गुड्डू, रामदुलारे राजभर, सना परवीन, प्रेमा यादव, संदीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पारस यादव और चंद्रशेखर यादव उर्फ गुल्लू समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on WhatsApp
TAGGED:आजमगढ़बेरोजगारीभाजपा सरकारभ्रष्टाचारमहंगाईमहिला सुरक्षाशिवपाल सिंह यादव
Previous Article मेरठ एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए दो इनामी गौ तस्करों की तस्वीर। मेरठ एसटीएफ को बड़ी सफलता 50-50 हजार के इनामी दो गौतस्कर वाराणसी-प्रयागराज रोड से गिरफ्तार
Next Article सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा गैस सिलेंडर कबाड़ी को बेचते हुए वाराणसी में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा नेता ने सिलेंडर कबाड़ी को बेचा
Latest
रामनगर में प्रधानमंत्री दौरे की तैयारी में जनसंपर्क अभियान की तस्वीर

वाराणसी: रामनगर में पीएम मोदी के आगमन से पहले घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज

उत्तर प्रदेश पंचायत भवन के सामने बैठे ग्राम प्रधान और ग्रामीण, आगामी चुनाव पर चर्चा करते हुए।

यूपी पंचायत चुनाव टलने के आसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार

महापौर अशोक तिवारी वाराणसी में बंद सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करते हुए

वाराणसी: मेयर अशोक तिवारी ने बंद शौचालय पर लगाया जुर्माना, अभियान से दिखी व्यवस्था में सख्ती

राघव चड्ढा और अन्य आप सांसदों का भाजपा में शामिल होते हुए

आप में सियासी भूचाल: 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, राघव चड्ढा समेत कई भाजपा में शामिल

चंदौली के साहूपुरी गांव में पानी के लिए जद्दोजहद करते ग्रामीण

चंदौली: साहूपुरी में 20 दिनों से जल संकट, 50 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.