News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद
सोनू यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुनील पटेल, न्याय का दिलाया भरोसा
रामनगर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध बाउंड्री पर चला बुलडोजर, प्रशासन का एक्शन
राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार की मांग
वाराणसी: बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी
वाराणसी में दर्दनाक रेल हादसा: ईयरफोन लगाए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, गांव में मातम
पीएम मोदी के नेतृत्व के 12 साल: चंदौली में महर्षि वेदव्यास मंदिर में हुआ वैदिक अनुष्ठान
मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर रामनगर में सेवा का संदेश, सौरभ श्रीवास्तव ने बांटे फल
ऐतिहासिक रामनगर में अधूरे शौचालय: सुविधाओं का इंतजार, लोग परेशान
यूपी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, हर वोटर को मिलेगा नया नंबर
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
India

PYPL ऑनलाइन फ्रॉड: CBI की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी, 900 करोड़ की ठगी का खुलासा

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 12/03/2026 18:29
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
CBI PYPL ऑनलाइन फ्रॉड मामले में 4 राज्यों में छापेमारी करती हुई
CBI ने PYPL ऑनलाइन फ्रॉड केस में दिल्ली, राजस्थान, यूपी और पंजाब में 15 ठिकानों पर छापेमारी की।
Contents
  • PYPL ऑनलाइन फ्रॉड केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, चार राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी, 900 करोड़ की ठगी का खुलासा
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर शाखा ने सौंपा था मामला
  • गिरोह का सरगना चार्टर्ड अकाउंटेंट
  • फर्जी कंपनियों के जरिए चलाया गया नेटवर्क
  • निवेश और नौकरी के नाम पर दिया जाता था लालच
  • जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं पूरे नेटवर्क की कड़ियां

PYPL ऑनलाइन फ्रॉड केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, चार राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी, 900 करोड़ की ठगी का खुलासा

ऑनलाइन निवेश और पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर हजारों लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने विदेशी फिनटेक प्लेटफॉर्म पीवाईपीएल से जुड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच एजेंसी के अनुसार इस गिरोह ने फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से भारतीय नागरिकों से लगभग 900 करोड़ रुपये की ठगी की है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर शाखा ने सौंपा था मामला

जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर अपराध विरोधी इकाई आइ4सी द्वारा सीबीआई को सौंपा गया था। इसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर संगठित साइबर धोखाधड़ी के इस नेटवर्क की जांच शुरू की और विभिन्न राज्यों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की।

सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों को ठग रहा था और बड़ी संख्या में नागरिकों को अपने जाल में फंसा चुका था।

गिरोह का सरगना चार्टर्ड अकाउंटेंट

जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार शर्मा कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली और गुरुग्राम सीमा के पास स्थित बिजवासन इलाके में अपने कार्यालय से पूरे गिरोह की गतिविधियों को संचालित करता था।

सीबीआई अब अशोक कुमार शर्मा की हिरासत की मांग कर रही है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार अशोक शर्मा के नेतृत्व में चल रहा यह नेटवर्क ‘बिजवासन समूह’ के नाम से जाना जाता था।

More Read

रसोई गैस सिलिंडर और उस पर बढ़ती कीमत का संकेत
रसोई गैस फिर हुई महंगी: LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, उपभोक्ताओं पर बढ़ा दबाव
नोएडा: आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, हाईराइज सुरक्षा पर उठे सवाल
भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेष मंगोलिया ले जाएंगे, महामहिम लक्ष्मण आचार्य
पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा: महंगाई का डबल अटैक, दवा से थाली तक हर घर का बिगड़ेगा बजट

फर्जी कंपनियों के जरिए चलाया गया नेटवर्क

जांच एजेंसी के मुताबिक इस गिरोह ने करीब 15 फर्जी कंपनियों का नेटवर्क तैयार कर रखा था, जिसके जरिए ठगी की रकम को मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से इधर-उधर भेजा जाता था। पिछले वर्ष ही इस गिरोह ने ऑनलाइन योजनाओं के जरिए लगभग 900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

इन कंपनियों का इस्तेमाल निवेश योजनाओं और अन्य वित्तीय गतिविधियों के नाम पर लोगों से पैसा जुटाने के लिए किया जाता था, जबकि वास्तविकता में यह पूरी तरह से धोखाधड़ी का नेटवर्क था।

निवेश और नौकरी के नाम पर दिया जाता था लालच

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार गिरोह के सदस्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म, मोबाइल एप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते थे। इनके जरिए लोगों को ऑनलाइन निवेश योजनाओं, क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग और पार्ट टाइम नौकरी के अवसरों में अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता था।

More Read

वाराणसी में OLX पर ठगी करने वाले साइबर अपराधी की गिरफ्तारी, पुलिस अधिकारी और सबूत
वाराणसी में OLX ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 73 शिकायतें, करोड़ों की ठगी का खुलासा
नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा
नीट यूजी 2026 रद्द: पेपर लीक की आशंका, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द आएंगी नई तारीखें
1991 आर्थिक संकट: जब खाली तिजोरी के बीच सोने ने बचाई थी भारत की साख

जैसे ही लोग इन योजनाओं में पैसा निवेश करते थे, गिरोह विभिन्न डिजिटल माध्यमों से उस धनराशि को अलग-अलग खातों और कंपनियों के जरिए ट्रांसफर कर देता था। कई मामलों में विदेशों से जुड़े फिनटेक प्लेटफॉर्म और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से भी पैसे की निकासी की जाती थी।

जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं पूरे नेटवर्क की कड़ियां

सीबीआई अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कंपनियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार यह मामला देश में ऑनलाइन निवेश और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते नेटवर्क का एक बड़ा उदाहरण है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:900 करोड़ ठगीCBI छापेमारीCyber Fraud IndiaPYPL ऑनलाइन फ्रॉडअशोक कुमार शर्माऑनलाइन निवेश घोटालासाइबर ठगी
Previous Article वाराणसी के बड़ागांव में नाबालिग अपहरण मामले में गिरफ्तार सहयोगी आरोपी सरफराज वाराणसी के बड़ागांव में नाबालिग के अपहरण में सहयोगी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ की कार्रवाई
Next Article धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वाड और पुलिसकर्मी सुरक्षा जांच करते हुए धनबाद सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से सघन जांच
Latest
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल विवाद में

यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद

विधायक डॉ सुनील पटेल सोनू यादव के पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए

सोनू यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुनील पटेल, न्याय का दिलाया भरोसा

रामनगर में सरकारी जमीन पर अवैध बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करता बुलडोजर

रामनगर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध बाउंड्री पर चला बुलडोजर, प्रशासन का एक्शन

राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल सार्वजनिक मूत्रालय, नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के सदस्य ज्ञापन सौंपते हुए

राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार की मांग

वाराणसी में बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मृत मिली नर्सिंग छात्रा फलक खातून का दृश्य, पुलिस और लोग मौके पर मौजूद।

वाराणसी: बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.