News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप
काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत
वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप
वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग
मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक
वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल
सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
फतेहपुर: किशुनपुर में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामा पर आरोप
सोनभद्र: अनपरा पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

महोबा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोका, विधायक से सड़क पर तीखी बहस

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 30/01/2026 18:19
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
महोबा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोके जाने के दौरान भाजपा विधायक और समर्थकों का विरोध
जल जीवन मिशन में सड़कों की बदहाली और जलापूर्ति ठप होने पर मंत्री के काफिले को रोककर विरोध।

महोबा: जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उस समय अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा, जब युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय उनका काफिला बीच रास्ते में रोक लिया गया। यह विरोध भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों की ओर से किया गया, जिन्होंने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली और गांवों में पानी की आपूर्ति न होने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। विरोध के दौरान हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, शहर के रामश्री महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद जलशक्ति मंत्री का काफिला कलक्ट्रेट मार्ग से होकर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से मौजूद विधायक बृजभूषण राजपूत अपने समर्थकों और कई ग्राम प्रधानों के साथ सड़क पर आ गए और वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर काफिला रोक दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को संभालने के लिए सीओ सदर अरुण कुमार सिंह और एसडीएम शिवध्यान पांडेय मौके पर पहुंचे और प्रशासन ने मोर्चा संभाला।

काफिला रुकने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वयं वाहन से नीचे उतरे। इसके बाद मंत्री और विधायक के बीच सड़क पर ही तीखी नोकझोंक हो गई। समर्थकों का आरोप था कि जल जीवन मिशन के नाम पर सड़कों की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन मरम्मत आज तक नहीं हुई। कई गांवों में तीन वर्षों से पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यह पूरा विरोध सुनियोजित तरीके से किया गया था, क्योंकि विधायक समर्थकों के साथ पहले से ही कलक्ट्रेट मार्ग पर मौजूद थे।

हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए समर्थकों को सड़क से हटाया और धीरे-धीरे काफिले को आगे बढ़वाया। इस दौरान भाजपा विधायक के साथ पहुंचे प्रधानों ने भी अपनी शिकायतें सामने रखीं और कहा कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद न तो सड़कों की मरम्मत हुई और न ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार आया।

काफिला रुकने के बाद हुई बातचीत में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जहां भी शिकायत है, वहां वे स्वयं जाकर निरीक्षण करने को तैयार हैं। मंत्री ने विधायक से कहा कि चाहे 40 गांव ही क्यों न हों, वे सभी जगह जाकर हालात देखेंगे और अगर कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा। उन्होंने विधायक को अपने साथ गाड़ी में चलने का प्रस्ताव भी दिया।

More Read

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

घटना के बाद मंत्री ने विधायक बृजभूषण राजपूत को अपनी गाड़ी में बैठाया, लेकिन इसी दौरान उनके कुछ समर्थकों की इंस्पेक्टर से तीखी बहस हो गई। समर्थकों का कहना था कि जब तक पूरी बात नहीं सुनी जाएगी, वे पीछे नहीं हटेंगे। झड़प के दौरान तीखे शब्दों का आदान-प्रदान भी हुआ, हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया।

इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। एक ओर सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना पर सवाल उठे हैं, तो दूसरी ओर सत्ताधारी दल के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:BJPPolitical ProtestUttar PradeshWater Supplyजल जीवन मिशनमहोबास्वतंत्र देव सिंह
What do you think?
Love1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की जानकारी देती हुई मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस का महिला-बालिका जागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन पर जोर
Next Article मीरजापुर अहरौरा साइबर टीम ने WhatsApp फर्जी शादी निमंत्रण ठगी के 104997 रुपये वापस कराए अहरौरा साइबर टीम की कार्रवाई: WhatsApp शादी निमंत्रण ठगी में पीड़ित को 1,04,997 रुपये वापस
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया

आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार

अयोध्या रौनाही थाना गेट के सामने व्यापारी से ठगी

अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की

वाराणसी पुलिस अवैध जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान भवन में लगी आग

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

काशी विश्वनाथ धाम में मथुरा से आई शगुन सामग्री का पारंपरिक स्वागत

काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत

वाराणसी पिसौर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर तकनीकी कार्य की शुरुआत

वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग

मिर्जापुर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल

मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

जापान चुनाव 2026 में सनाए ताकाइची की जीत का जश्न

पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट आरोपी की गिरफ्तारी
Varanasi

वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

भदोही में पुलिस ने चोरी गई भैंस बरामद की
Bhadohi

भदोही: ज्ञानपुर पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

भदोही जिला कारागार में अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण
Bhadohi

भदोही जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सोनभद्र में एनडीपीएस कोर्ट द्वारा गांजा तस्करी के दोषियों को सजा
Sonbhadra

सोनभद्र में 825 किलोग्राम गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10 वर्ष की सजा

सोनभद्र पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरी की बाइक और स्कूटी
Sonbhadra

सोनभद्र: चोपन पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार किए, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
  • Sonbhadra
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • उत्तर प्रदेश
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.