News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
मीरजापुर: हलिया पुलिस ने 06 गोवंश बचाए, 05 अंतर्राज्यीय गो-तस्कर अवैध हथियारों संग गिरफ्तार
गाजियाबाद: फर्जी APK से मोबाइल हैक कर 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया
प्रयागराज:आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद
कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप का अवैध धंधा, दवा कंपनी का मालिक गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह: चोलापुर में अवैध विदेशी शराब व नकली QR कोड के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत
वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित
किशनगंज: पोठिया-इस्लामपुर रोड पर फाटीपोखर तालाब में गिरी कार, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल व 1.01 लाख बरामद
असम हाईवे पर भीषण हादसा: धर्म कांटे के पास ट्रक-कार की टक्कर में श्रमिक की मौत, दो घायल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

गाजियाबाद: फर्जी APK से मोबाइल हैक कर 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 03/03/2026 20:23
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
मोबाइल हैक करने वाला गिरोह, फर्जी एपीके फाइल
गाजियाबाद में मोबाइल हैक कर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
Contents
  • गाजियाबाद में एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाला गिरोह पकड़ा, 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी का खुलासा
  • विजयनगर से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • 31.81 लाख रुपये ट्रांसफर किए
  • टेलीग्राम और स्नैपचैट से चलता था नेटवर्क
  • नकली एप बनाकर करते थे ठगी
  • 16 राज्यों में 94 पीड़ित
  • दोस्ती एप से जुटाते थे नंबर

गाजियाबाद में एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाला गिरोह पकड़ा, 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी का खुलासा

गाजियाबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोबाइल में चालान, यूपीआई और अन्य उपयोगी एप के नाम से फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों के फोन हैक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने 16 राज्यों में 94 साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देकर करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

विजयनगर से तीन आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के जमुई जिला स्थित पीपराडीह निवासी आदर्श कुमार, जमुई के गादी कटोना निवासी पिंटू कुमार तथा झारखंड के देवघर के जसीडीह निवासी प्रशांत दीप के रूप में हुई है। तीनों को विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि इन्होंने मोदीनगर निवासी डॉ. श्रवण कुमार शर्मा के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से आरटीओ ई-चालान नाम से फर्जी एपीके फाइल भेजी थी।

31.81 लाख रुपये ट्रांसफर किए

पीड़ित द्वारा फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। 10 फरवरी से 19 फरवरी के बीच उनके बैंक खातों से 31.81 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने गिरोह तक पहुंच बनाई और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

More Read

असम हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और पुलिस बल
असम हाईवे पर भीषण हादसा: धर्म कांटे के पास ट्रक-कार की टक्कर में श्रमिक की मौत, दो घायल
महोबा में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, नौकरानी और बेटा गिरफ्तार, चूड़ी से खुला राज
रामपुर: एंटी करप्शन की कार्रवाई, शाहाबाद लेखपाल 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
लखनऊ में ATS अधिकारी बन दंपती से 90 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

टेलीग्राम और स्नैपचैट से चलता था नेटवर्क

पूछताछ में आदर्श कुमार ने बताया कि उसने झारखंड निवासी एक साथी से मोबाइल हैकिंग की ट्रेनिंग ली थी। गिरोह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध लड़कियों से दोस्ती कराने वाली एप के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर जुटाता था। इसके बाद व्हाट्सएप पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का डेटा हासिल कर लेते थे।

आरोपित टेलीग्राम आईडी के माध्यम से हैकिंग फाइल खरीदते थे और प्राप्त डेटा स्नैपचैट आईडी पर साझा करते थे। इसके बाद अन्य साथी मोबाइल बैंकिंग का नियंत्रण लेकर खातों से रकम ट्रांसफर कर एटीएम के जरिए निकासी करते थे।

नकली एप बनाकर करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार गिरोह ने भीम बाइपास एप, आरटीओ ट्रैफिक चालान 1000, पेटीएमएवी2 जैसे नामों से फर्जी एप तैयार किए थे। इन्हीं के माध्यम से लोगों को झांसा देकर उनके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल कराया जाता था।

More Read

प्रतापगढ़ में अधेड़ की गोली मारकर हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच करती हुई
प्रतापगढ़: रामनगर में दिनदहाड़े अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
सहारनपुर :देवबंद चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, 53 हजार नकद-जेवर ले जाने का आरोप
सहारनपुर में गो हत्या के वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
अलीगढ़ खैर चौकी में युवक ने लगाई आग, परिजनों ने लगाया पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, हालत गंभीर

पुलिस फरार साथियों साहिल, पंकज यादव और अभिषेक की तलाश में जुटी है।

16 राज्यों में 94 पीड़ित

गिरोह ने उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 94 लोगों को निशाना बनाया। कुल ठगी की रकम करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

दोस्ती एप से जुटाते थे नंबर

पुलिस का कहना है कि आरोपितों ने फ्रेंड सर्च फोर चैट गर्ल नामक एप का उपयोग किया। यह एप इंस्टॉल करने पर मोबाइल के संपर्क नंबरों तक पहुंच की अनुमति मांगती है। आरोपित इसी माध्यम से नंबर जुटाकर व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक और एपीके फाइल भेजते थे।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, आठ सिम कार्ड और एक कार बरामद की है। जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Share on WhatsApp
TAGGED:fake APKGhaziabad cyber fraudऑनलाइन ठगीगाजियाबाद साइबर क्राइमफर्जी एपीकेमोबाइल हैकिंगसाइबर धोखाधड़ी
Previous Article प्रयागराज में आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और लूटी गई रिवाल्वर बरामद की। प्रयागराज:आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद
Next Article मीरजापुर में गो-तस्करी में पकड़े गए 05 अभियुक्त और बरामद गोवंश व हथियार मीरजापुर: हलिया पुलिस ने 06 गोवंश बचाए, 05 अंतर्राज्यीय गो-तस्कर अवैध हथियारों संग गिरफ्तार
Latest
मीरजापुर में गो-तस्करी में पकड़े गए 05 अभियुक्त और बरामद गोवंश व हथियार

मीरजापुर: हलिया पुलिस ने 06 गोवंश बचाए, 05 अंतर्राज्यीय गो-तस्कर अवैध हथियारों संग गिरफ्तार

मोबाइल हैक करने वाला गिरोह, फर्जी एपीके फाइल

गाजियाबाद: फर्जी APK से मोबाइल हैक कर 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया

प्रयागराज में आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और लूटी गई रिवाल्वर बरामद की।

प्रयागराज:आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद

कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ गिरफ्तार दवा कंपनी का प्रोपराइटर

कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप का अवैध धंधा, दवा कंपनी का मालिक गिरफ्तार

चोलापुर में जब्त अवैध विदेशी शराब, नकली क्यूआर कोड और गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार पाल।

ऑपरेशन चक्रव्यूह: चोलापुर में अवैध विदेशी शराब व नकली QR कोड के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.