News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर/बालिका गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
वाराणसी: PMO कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई
चंदौली: चकिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गो तस्कर रंजीत गिरफ्तार
काशी से कोलकाता तक गूंजा जनादेश: युवा नेतृत्व में अर्जुन शर्मा योगी ने बंगाल में दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत
मुख्यमंत्री योगी का काशी दौरा: मंदिरों में दर्शन, निजी कार्यक्रम में शिरकत और कड़ी सुरक्षा
वाराणसी: सीएम योगी का एक दिवसीय दौरा, धार्मिक कार्यक्रम- विकास समीक्षा और निजी मुलाकात
चंदौली से उगा जनसेवा का सूर्य, सतेंद्र बारी पूरे प्रदेश में जनविश्वास की पहचान
BJP का मिशन यूपी 2027, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की तैयारी
लखनऊ 68 संविदा श्रमिकों के समायोजन पर आयोग सख्त, प्रशासन पर बढ़ा दबाव, कार्रवाई तेज
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

कानपुर: भाजपा के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई, 2 दरोगा व 2 सिपाही हटे, विभागीय जांच के आदेश

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 25/01/2026 08:44
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
कानपुर पुलिस कार्रवाई में 2 दरोगा और 2 सिपाही हटाए गए, विभागीय जांच के आदेश
भाजपा पदाधिकारियों की शिकायतों के बाद बर्रा और स्वरूपनगर में तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई।

कानपुर: शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यशैली को लेकर उठे सवालों के बीच शनिवार की शाम पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। भाजपा पदाधिकारियों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद दो दरोगा और दो सिपाहियों को उनके वर्तमान दायित्वों से हटा दिया गया है। संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन की सख्ती और जवाबदेही की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

दरअसल, शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर और सांसद रमेश अवस्थी के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने कई थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, नशीले पदार्थों की बिक्री को संरक्षण दिया जा रहा है, अपराधियों से सांठगांठ है और अवैध वसूली का धंधा फल-फूल रहा है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि यदि इन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जनता में गलत संदेश जाएगा। इस पर पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

भाजपा पदाधिकारियों ने विशेष रूप से बर्रा क्षेत्र का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां दरोगा अंकित कसाना और सिपाही अंकुर विहान की शह पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा रविंद्र राणा और सिपाही सोनू पर अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए गए। पदाधिकारियों का कहना था कि इन गतिविधियों से क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

इतना ही नहीं, भाजपा नेताओं ने दामोदर नगर, बर्रा आठ, गुजैनी, नौबस्ता और बसंत विहार क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री होने की शिकायत भी दर्ज कराई। वहीं विराट चौक के केडीए क्षेत्र में बिना लाइसेंस शराब की बिक्री का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। इन शिकायतों को गंभीर मानते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया।

कर्नलगंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार के कार्य और आचरण को लेकर भी सवाल खड़े किए गए, हालांकि इस संबंध में जांच की प्रक्रिया अलग स्तर पर जारी बताई जा रही है। कार्रवाई की पुष्टि करते हुए डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दरोगा अंकित कसाना और सिपाही अंकुर विहान को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वरूपनगर थाने के दरोगा रविंद्र राणा और सिपाही सोनू को भी उनके चार्ज से हटा दिया गया है।

More Read

वाराणसी में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैयार 491 महिला सिपाही
वाराणसी: 491 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पहली ड्यूटी में संभालेंगी प्रधानमंत्री की सुरक्षा
वाराणसी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
कानपुर: फजलगंज में आईपीएल सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 3.91 करोड़ ₹ के साथ 5 गिरफ्तार
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार या अपराधियों से मिलीभगत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शहर में पुलिस व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश गया है कि शिकायतें चाहे किसी भी स्तर की हों, उन पर गंभीरता से कार्रवाई होगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:BJPKanpur NewsLaw and OrderPolice Actionकानपुरयूपी पुलिसविभागीय जांच
Previous Article वाराणसी में गणतंत्र दिवस पर ऑल वुमेन पुलिस परेड में मार्च करती महिला पुलिसकर्मी काशी में पहली ऑल वुमेन पुलिस परेड, 400 महिला पुलिसकर्मी दिखाएंगी शौर्य
Next Article वाराणसी में सपा प्रतिनिधि मंडल के नेताओं के घर के बाहर पुलिस तैनाती, मणिकर्णिका घाट दौरे से पहले नजरबंदी वाराणसी में सपा प्रतिनिधि मंडल नजरबंद, मणिकर्णिका घाट दौरे से पहले बढ़ा सियासी तनाव
Latest
वाराणसी बालिका गृह के बाहर पुलिस जांच और सुरक्षाकर्मी

वाराणसी: रामनगर/बालिका गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शुभेंदु अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, पीछे पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा का दृश्य

पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुनते हुए

वाराणसी: PMO कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

चकिया पुलिस द्वारा 50 हजार के इनामी गो तस्कर रंजीत को गिरफ्तार करते हुए

चंदौली: चकिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गो तस्कर रंजीत गिरफ्तार

अर्जुन शर्मा योगी पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ

काशी से कोलकाता तक गूंजा जनादेश: युवा नेतृत्व में अर्जुन शर्मा योगी ने बंगाल में दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.