News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
रामनगर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

काशी में पहली ऑल वुमेन पुलिस परेड, 400 महिला पुलिसकर्मी दिखाएंगी शौर्य

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 24/01/2026 22:00
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी में गणतंत्र दिवस पर ऑल वुमेन पुलिस परेड में मार्च करती महिला पुलिसकर्मी
काशी में पहली बार ऑल वुमेन पुलिस परेड, 400 महिला पुलिसकर्मी दिखाएंगी शौर्य और अनुशासन

वाराणसी: काशी इस गणतंत्र दिवस पर नारी सशक्तिकरण की एक नई और ऐतिहासिक गाथा लिखने जा रही है। देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी में पहली बार उत्तर प्रदेश की ऑल वुमेन पुलिस परेड का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें परेड की कमान से लेकर हर दस्ता पूरी तरह महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगा। यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस के गौरव को नई ऊंचाई देगा, बल्कि समाज को महिलाओं की क्षमता, साहस और नेतृत्व का सशक्त संदेश भी देगा।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक परेड में कुल 400 महिला पुलिसकर्मी हिस्सा लेंगी। एडीसीपी नीतू कादयान ने जानकारी देते हुए बताया कि परेड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शामिल हर दस्ता—चाहे वह घुड़सवार दस्ता, स्कूटी दस्ता, 112 डायल सेवा, कमांडो दस्ता या फायर डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट हो—पूरी तरह महिला पुलिसकर्मियों द्वारा संचालित होगा। इससे पहले गणतंत्र दिवस परेड में केवल एक महिला टुकड़ी शामिल होती थी, लेकिन काशी में पहली बार संपूर्ण परेड महिलाओं के नेतृत्व और संचालन में होगी।

इस ऐतिहासिक परेड का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी मानसी सिंह करेंगी। परेड में रिक्रूट कांस्टेबल, थानों में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर, ट्रैफिक पुलिस की महिला कर्मी और विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला कमांडो दस्ता शामिल होगा, जो इस आयोजन का सेंट्रल ऑफ अट्रैक्शन रहेगा। अनुशासन, तालमेल और साहस का यह प्रदर्शन दर्शकों के लिए एक प्रेरणादायक दृश्य होगा।

एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया कि इस परेड में शामिल सभी महिला पुलिसकर्मी या तो वर्तमान में वाराणसी में तैनात हैं या यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक परेड नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर सोच बदलने की एक ठोस पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को केवल सुरक्षा की आवश्यकता वाली नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रदान करने वाली सक्षम प्रोटेक्टर के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि यह पहल पुलिस आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में की जा रही है, ताकि समाज में मन, क्रम और वचन से बदलाव लाया जा सके। एडीसीपी नीतू कादयान के शब्दों में, “इस परेड के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं सिर्फ संरक्षण की पात्र नहीं हैं, बल्कि वे समाज और देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। काशी में पहली बार ऑल वुमेन पुलिस परेड महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

More Read

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय नागरिक और अधिकारी
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा

गणतंत्र दिवस पर काशी की धरती पर होने वाली यह ऑल वुमेन पुलिस परेड न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगी। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को यह विश्वास दिलाएगा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करने और जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं, और यही गणतंत्र की सच्ची आत्मा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:All Women ParadeRepublic DayUP PoliceWomen Empowermentकाशीमहिला पुलिसवाराणसी
Previous Article वाराणसी पुलिस की छापेमारी में कुंजविहार कॉलोनी सेक्स रैकेट का खुलासा वाराणसी: कुंजविहार कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां व 1 युवक गिरफ्तार
Next Article कानपुर पुलिस कार्रवाई में 2 दरोगा और 2 सिपाही हटाए गए, विभागीय जांच के आदेश कानपुर: भाजपा के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई, 2 दरोगा व 2 सिपाही हटे, विभागीय जांच के आदेश
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय नागरिक और अधिकारी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूजाबाद में चोरी हुए बंद मकान का टूटा ताला और बिखरा सामान

सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

वाराणसी में नगर निगम के कर्मचारी सड़कों और नालियों की सफाई करते हुए

वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

रामनगर में टूटी सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी और परेशान लोग

रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा

पुलिस एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाए हुए

वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image