News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, SIR के दबाव से बीएलओ ने की आत्महत्या
सोनभद्र में गोवंश तस्करी पर बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर को दबोचा, दो बैल बरामद
लखनऊ में ATS अधिकारी बन दंपती से 90 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
होलिका दहन और होली पर वरुणा जोन में सुरक्षा कड़ी, डीसीपी के नेतृत्व में पैदल गश्त
चेतगंज पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का तीन पहिया लोडर वाहन बरामद कर आरोपी को सोनभद्र से दबोचा
थाने में कोई वीडियो बनाए तो दर्ज करो FIR, CO सौम्या अस्थाना के वायरल ऑडियो पर SSP का आया जवाब
चौबेपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में
गोपालगंज: सिधवलिया में घोघरी नदी पर निर्माणाधीन पुल ढलाई के दौरान गिरा, 3 अभियंता निलंबित
प्रतापगढ़: रामनगर में दिनदहाड़े अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
भदोही: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आई बाइक, 34 वर्षीय सोनी बिंद की दर्दनाक मौत
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Delhi

दिल्ली के मंगोलपुरी Y ब्लॉक पार्क में युवक पर चाकू से हमला,दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 02/03/2026 17:28
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
मंगोलपुरी में चाकू हमले के बाद पुलिस जांच
मंगोलपुरी Y ब्लॉक में युवक पर चाकू से हमले के बाद जांच करती पुलिस।
Contents
  • मंगोलपुरी के पार्क में युवक के सीने में चाकू मारकर हमलावर फरार
  • दोस्त ने घायल को स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया
  • आपसी रंजिश में वारदात की आशंका
  • दो महीने में चाकूबाजी की सातवीं घटना
  • स्थानीय लोगों की मांग

मंगोलपुरी वाई ब्लॉक में युवक पर चाकू से हमला, हालत खतरे से बाहर

मंगोलपुरी के पार्क में युवक के सीने में चाकू मारकर हमलावर फरार

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र स्थित वाई ब्लॉक में रविवार रात पार्क में बैठे एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। इनमें से एक आरोपी ने युवक के सीने पर चाकू से वार किया और वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

दोस्त ने घायल को स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया

घटना के समय पार्क में मौजूद पीड़ित के एक दोस्त ने घायल युवक को अपनी स्कूटी से पास स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

आपसी रंजिश में वारदात की आशंका

घायल की पहचान 18 वर्षीय रेहान के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी वाई ब्लॉक में रहता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब आठ बजे रेहान अपने एक दोस्त के साथ पार्क में बैठा था। उसी दौरान इरफान नामक युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। रेहान कुछ समझ पाता उससे पहले ही इरफान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीने में लगते ही रेहान ने मदद के लिए शोर मचाया।

More Read

चितईपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चाकूबाजी के 6 आरोपी
वाराणसी: चितईपुर में चाकूबाजी के 6 हमलावर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद
दिल्ली : वजीराबाद नशीला दूध पिलाकर युवक पर हमला, प्राइवेट पार्ट पर वार, हालत गंभीर
रिंकू सिंह के पिता का निधन: क्रिकेट जगत में शोक की लहर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दिल्ली के चमन पार्क में पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति पर शक

आसपास मौजूद लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

दो महीने में चाकूबाजी की सातवीं घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में पिछले दो महीनों में चाकूबाजी की यह सातवीं घटना है। इनमें से पांच मामलों में चाकू लगने से लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य मामलों में लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने और विशेषकर शाम के बाद पार्कों में नियमित निगरानी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अपराध की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

More Read

एक स्मार्टफोन पर AI जनित सामग्री का लेबल और डिजिटल सुरक्षा को दर्शाती तस्वीर
AI कंटेंट पर लेबल अनिवार्य, नए IT नियम आज से लागू: डीपफेक पर लगेगी लगाम
बलिया में देशी शराब ठेके के पास विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, कई हिरासत में
परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी ने छात्रों को आत्मविकास का दिया संदेश
बजट: दिल्ली–वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, बनारस–पटना में जहाज मरम्मत हब से बदलेगा परिवहन का नक्शा

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Delhi CrimeMangolpuri knife attackचाकूबाजीदिल्ली अपराधमंगोलपुरी चाकू हमलामंगोलपुरी वाई ब्लॉकयुवक पर हमला
Previous Article देवबंद में प्रेमी संग फरार हुई महिला और नकदी-जेवर सहारनपुर :देवबंद चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, 53 हजार नकद-जेवर ले जाने का आरोप
Next Article भदोही में डंपर की चपेट में आई बाइक, दुर्घटनास्थल पर जुटी भीड़ भदोही: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आई बाइक, 34 वर्षीय सोनी बिंद की दर्दनाक मौत
Latest
अखिलेश यादव एसआईआर 2026 और बीएलओ आत्महत्या पर सरकार पर हमला करते हुए।

अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, SIR के दबाव से बीएलओ ने की आत्महत्या

सोनभद्र में गोवंश तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद बैल

सोनभद्र में गोवंश तस्करी पर बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर को दबोचा, दो बैल बरामद

एटीएस अधिकारी बनकर 90 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ में ATS अधिकारी बन दंपती से 90 लाख की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी वरुणा जोन के नेतृत्व में होली सुरक्षा हेतु पुलिस की पैदल गश्त

होलिका दहन और होली पर वरुणा जोन में सुरक्षा कड़ी, डीसीपी के नेतृत्व में पैदल गश्त

पुलिस द्वारा बरामद चोरी का तीन पहिया लोडर वाहन और गिरफ्तार आरोपी

चेतगंज पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का तीन पहिया लोडर वाहन बरामद कर आरोपी को सोनभद्र से दबोचा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.