रामनगर में मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र रामनगर में आज रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के एक सौ छत्तीसवें संस्करण का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद लल्लन सोनकर के आवास पर किया गया जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण आत्मनिर्भर भारत युवाओं की भूमिका और जनभागीदारी जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
युवाओं की भूमिका और विकसित भारत के संकल्प पर रहा विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के युवाओं की प्रतिभा नवाचार और अनुसंधान क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि भारत के युवा विज्ञान तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का आत्मविश्वास विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और यही युवा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों युवा वैज्ञानिकों और नवाचार से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कारगिल विजय दिवस के वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस का उल्लेख करते हुए देश के वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और विषम मौसम के बीच भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखें और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें।
आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि भारत रक्षा उत्पादन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में लगातार आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने भारतीय नौसेना में आईएनएस महेंद्रगिरी को शामिल किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें बड़ी मात्रा में स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षा उपकरणों और तकनीकी क्षमता पर विश्व का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और यह देश की बढ़ती सामर्थ्य का प्रमाण है।
परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में नेताओं ने रखे अपने विचार
प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुश्री आशा गुप्ता ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। पार्षद लल्लन सोनकर ने कहा कि यह केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने वाला जन आंदोलन है। भाजयुमो मंडल संयोजक पंकज बारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को आत्मविश्वास नवाचार और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश दिया है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि इन संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाए।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुश्री आशा गुप्ता डॉ अनुपम गुप्ता एडवोकेट महानगर मंत्री शैलेन्द्र किशोर पांडेय पार्षद लल्लन सोनकर पूर्व सभासद मीना देवी संतोष शर्मा नन्दलाल चौहान वीरेंद्र मौर्य विमलेश सिंह भाजयुमो मंडल संयोजक पंकज बारी सुरेंद्र श्रीवास्तव मंजय पाल संतोष रावत दिलीप सोनकर हर्षित सोनकर सुभाष सोनकर बिरजू सोनकर विनय श्रीवास्तव कृष्ण कांत पटेल बृजमोहन साहनी दीपु सोनकर विशाल आनंद टीटू दीपक श्रीवास्तव ओम प्रकाश श्रीवास्तव पप्पू सोनकर सुनील राजाराम खरवार झाऊलाल सोनकर चंदन राय रामनरेश मौर्य गुडमून आनंद दुबे नरसिंह मौर्य ओम प्रकाश मौर्य रवि रामभरोस सेठ गोविंद मोहन व्यास जी प्रेम नन्दू विनय कैलाश प्रशान्त मिश्र रवि बाबा दिलीप समीर सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जनसामान्य तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में जनजागरूकता बढ़ाने स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है और इसी भावना के साथ सभी कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
LATEST NEWS