News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत
वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित
किशनगंज: पोठिया-इस्लामपुर रोड पर फाटीपोखर तालाब में गिरी कार, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल व 1.01 लाख बरामद
असम हाईवे पर भीषण हादसा: धर्म कांटे के पास ट्रक-कार की टक्कर में श्रमिक की मौत, दो घायल
वाराणसी: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा प्रहार
बेतिया: शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर पड़ा छापा, 47.5 लाख रुपये कैश बरामद
महोबा में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, नौकरानी और बेटा गिरफ्तार, चूड़ी से खुला राज
शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, तीन घायल
गोरखपुर में डॉ. राकेश श्रीवास्तव की फागुनी हुंकार: भोजपुरी हमारी सांस, यही फागुन क मस्ती
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 03/03/2026 17:29
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
दरोगा पर युवक की पिटाई का आरोप
वाराणसी के बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा है।
Contents
  • मामूली विवाद में दरोगा पर दबंगई का आरोप, जमानत कराने पर युवक की पिटाई
  • दरोगा पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप
  • जमानत के बाद गांव में हुई मारपीट
  • बीच सड़क पर की पिटाई
  • थाना प्रभारी का बयान

बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत

मामूली विवाद में दरोगा पर दबंगई का आरोप, जमानत कराने पर युवक की पिटाई

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में मामूली विवाद के मामले में पहुंचे एक दरोगा पर दबंगई दिखाने का आरोप लगा है। आरोप है कि कोर्ट से जमानत कराने पर नाराज दरोगा ने दिलशाद नामक युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गालियां दीं और धमकाया।

दरोगा पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुराने विवाद के मामले में उप निरीक्षक विवेक सिंह लगातार 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर फर्जी तरीके से जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि युवक ने जब अदालत में सरेंडर कर जमानत करा ली तो दरोगा नाराज हो गए।

जमानत के बाद गांव में हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को कुड़ी गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में शहबाज पुत्र एखलाक की तहरीर पर रियाजुद्दीन, ताजुद्दीन, इरफान, नूरएन और अजमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष की सुनवाई नहीं की गई और घायलों की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस के दबाव के चलते रियाजुद्दीन ने 27 फरवरी को स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने मामले को पेशबंदी मानते हुए जमानत दे दी। कोर्ट का आदेश लेकर जब पैरोकार थाने पहुंचा तो दरोगा को इसकी जानकारी हुई।

More Read

वाराणसी के उंदी ताल पर बनने वाले गौतमबुद्ध इको पार्क का प्रस्तावित दृश्य
वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित
वाराणसी: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने होली पर प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश
वाराणसी के संपादकीय कक्ष में छाई फागुन की मस्ती, गंभीर पत्रकार भी हुए रंगीन मिजाज

बीच सड़क पर की पिटाई

रविवार शाम करीब छह बजे दरोगा ने रियाजुद्दीन को बुलवाया और जमानत कराने को लेकर हड़काया। इस दौरान रियाजुद्दीन के भाई दिलशाद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दरोगा ने दिलशाद को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कई थप्पड़ मारे। दिलशाद बार-बार अपनी बेगुनाही की बात कहता रहा, लेकिन मारपीट जारी रही।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि दरोगा ने गालियां देते हुए जेल भेजने की धमकी भी दी। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी का बयान

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामला पुराना है और इसकी जांच की जाएगी।

More Read

डीसीपी वरुणा जोन के नेतृत्व में होली सुरक्षा हेतु पुलिस की पैदल गश्त
होलिका दहन और होली पर वरुणा जोन में सुरक्षा कड़ी, डीसीपी के नेतृत्व में पैदल गश्त
चेतगंज पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का तीन पहिया लोडर वाहन बरामद कर आरोपी को सोनभद्र से दबोचा
चौबेपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में
चोलापुर: चमरहा बाजार में सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश
Share on WhatsApp
TAGGED:Daroga PitaiUP Policeदरोगा पर आरोपपुलिस कमिश्नरबड़ागांवयुवक की पिटाईवाराणसी पुलिस
Previous Article वाराणसी के उंदी ताल पर बनने वाले गौतमबुद्ध इको पार्क का प्रस्तावित दृश्य वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित
Latest
दरोगा पर युवक की पिटाई का आरोप

वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत

वाराणसी के उंदी ताल पर बनने वाले गौतमबुद्ध इको पार्क का प्रस्तावित दृश्य

वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित

किशनगंज में फाटीपोखर तालाब में गिरी कार का दृश्य

किशनगंज: पोठिया-इस्लामपुर रोड पर फाटीपोखर तालाब में गिरी कार, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

देवघर में साइबर ठगों की गिरफ्तारी, मोबाइल और नकदी बरामद

देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल व 1.01 लाख बरामद

असम हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और पुलिस बल

असम हाईवे पर भीषण हादसा: धर्म कांटे के पास ट्रक-कार की टक्कर में श्रमिक की मौत, दो घायल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.