News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत
वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित
किशनगंज: पोठिया-इस्लामपुर रोड पर फाटीपोखर तालाब में गिरी कार, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल व 1.01 लाख बरामद
असम हाईवे पर भीषण हादसा: धर्म कांटे के पास ट्रक-कार की टक्कर में श्रमिक की मौत, दो घायल
वाराणसी: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा प्रहार
बेतिया: शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर पड़ा छापा, 47.5 लाख रुपये कैश बरामद
महोबा में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, नौकरानी और बेटा गिरफ्तार, चूड़ी से खुला राज
शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, तीन घायल
गोरखपुर में डॉ. राकेश श्रीवास्तव की फागुनी हुंकार: भोजपुरी हमारी सांस, यही फागुन क मस्ती
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 03/03/2026 17:08
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी के उंदी ताल पर बनने वाले गौतमबुद्ध इको पार्क का प्रस्तावित दृश्य
वाराणसी के उंदी ताल पर विकसित होने वाला गौतमबुद्ध इको पार्क।
Contents
  • हरहुआ स्थित उंदी ताल का होगा सुंदरीकरण, सिटी फारेस्ट के रूप में विकसित होगा इको पार्क
  • डीपीआर का पुनर्मूल्यांकन, कनेक्टिविटी पर फोकस
  • 78.5 एकड़ भूमि पर विकसित होगा प्रोजेक्ट
  • पर्यटन विभाग से मिली स्वीकृति
  • इको पार्क में मिलेंगी ये सुविधाएं
  • रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

उंदी ताल पर बनेगा गौतमबुद्ध इको पार्क, 24.99 करोड़ की योजना में 12.49 करोड़ जारी

हरहुआ स्थित उंदी ताल का होगा सुंदरीकरण, सिटी फारेस्ट के रूप में विकसित होगा इको पार्क

वाराणसी के हरहुआ स्थित उंदी ताल में प्रस्तावित गौतमबुद्ध इको पार्क, जिसे सिटी फारेस्ट के रूप में विकसित किया जाना है, उसके लिए शासन ने 24.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इनमें से 12.49 करोड़ रुपये वाराणसी विकास प्राधिकरण को जारी भी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

डीपीआर का पुनर्मूल्यांकन, कनेक्टिविटी पर फोकस

विकास प्राधिकरण द्वारा भेजी गई प्रारंभिक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि योजना के क्रियान्वयन में कोई कमी न रह जाए। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सारनाथ से उंदी ताल की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि सारनाथ आने वाले पर्यटक उंदी ताल भी जाएं और उंदी ताल आने वाले पर्यटक सारनाथ तक पहुंच सकें।

78.5 एकड़ भूमि पर विकसित होगा प्रोजेक्ट

उंदी ताल और उसके आसपास की 78.5 एकड़ भूमि को जिला प्रशासन से हस्तांतरित कराकर विकास प्राधिकरण ने कब्जा मुक्त कराया था। पहले यहां अतिक्रमण था, जिसे हटाने में काफी प्रयास किए गए। प्राधिकरण ने अपने अवस्थाना निधि से 3.20 करोड़ रुपये खर्च कर ताल की लोहे की जाली से घेराबंदी भी कराई है और प्रारंभिक विकास कार्य कराए हैं।

पर्यटन विभाग से मिली स्वीकृति

पर्यटन की दृष्टि से परियोजना को विकसित करने के लिए दिल्ली की एजेंसी आधार शिला से डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजा गया था। पर्यटन विभाग ने 24.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। बाद में कार्यान्वयन एजेंसी को लेकर समन्वय के बाद अब बजट का आंशिक आवंटन कर दिया गया है।

More Read

दरोगा पर युवक की पिटाई का आरोप
वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत
वाराणसी: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने होली पर प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश
वाराणसी के संपादकीय कक्ष में छाई फागुन की मस्ती, गंभीर पत्रकार भी हुए रंगीन मिजाज

इको पार्क में मिलेंगी ये सुविधाएं

मुख्य प्रवेश द्वार पर गार्ड हाउस, शौचालय, दो और चार पहिया तथा बस पार्किंग, टिकट घर, रेंटल साइकिल क्षेत्र और गोल्फ कोर्ट क्षेत्र विकसित किया जाएगा। बोटिंग क्षेत्र के अंतर्गत बोटिंग लेक और क्लब हाउस का निर्माण होगा, जहां सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ईको पार्क में साइकिल और पैदल ट्रैक, बच्चों के लिए प्ले एरिया तथा ओपन जिम की सुविधा दी जाएगी। बुद्धा थीम पार्क के अंतर्गत 4.37 एकड़ भूमि पर बौद्ध दर्शन आधारित लैंडस्केप, औषधीय पौधों से युक्त बोटेनिकल गार्डन, ध्यान स्थल और तालाब विकसित किए जाएंगे।

वेलनेस सेंटर और कैंपिंग जोन का भी विकास प्रस्तावित है। ईको जोन में जलाशयों और वेटलैंड का संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, प्राकृतिक अपशिष्ट जल शुद्धिकरण प्रणाली, ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्रणाली, सौर ऊर्जा आधारित विद्युत उत्पादन, बर्ड सेंचुरी, वॉच टावर, जेट्टी और वनीकरण कार्य शामिल हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बांस के पुल और प्राकृतिक मार्ग बनाए जाएंगे।

More Read

डीसीपी वरुणा जोन के नेतृत्व में होली सुरक्षा हेतु पुलिस की पैदल गश्त
होलिका दहन और होली पर वरुणा जोन में सुरक्षा कड़ी, डीसीपी के नेतृत्व में पैदल गश्त
चेतगंज पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का तीन पहिया लोडर वाहन बरामद कर आरोपी को सोनभद्र से दबोचा
चौबेपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में
चोलापुर: चमरहा बाजार में सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश

रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

इस परियोजना के विकसित होने से क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में उभरेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि बजट का प्रथम चरण जारी हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Varanasi Tourismउंदी तालगौतमबुद्ध इको पार्कपर्यटन विकासवाराणसीसारनाथ पर्यटनसिटी फॉरेस्ट
Previous Article किशनगंज में फाटीपोखर तालाब में गिरी कार का दृश्य किशनगंज: पोठिया-इस्लामपुर रोड पर फाटीपोखर तालाब में गिरी कार, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
Next Article दरोगा पर युवक की पिटाई का आरोप वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत
Latest
दरोगा पर युवक की पिटाई का आरोप

वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत

वाराणसी के उंदी ताल पर बनने वाले गौतमबुद्ध इको पार्क का प्रस्तावित दृश्य

वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित

किशनगंज में फाटीपोखर तालाब में गिरी कार का दृश्य

किशनगंज: पोठिया-इस्लामपुर रोड पर फाटीपोखर तालाब में गिरी कार, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

देवघर में साइबर ठगों की गिरफ्तारी, मोबाइल और नकदी बरामद

देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल व 1.01 लाख बरामद

असम हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और पुलिस बल

असम हाईवे पर भीषण हादसा: धर्म कांटे के पास ट्रक-कार की टक्कर में श्रमिक की मौत, दो घायल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.