News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी में होली की रात चाट विक्रेता ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मातम
वाराणसी: आईपी मॉल के पास अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने टाला बड़ा विवाद
वाराणसी: पुलिस लाइन में होली के बाद रंगोत्सव, पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से मनाया उत्सव
वाराणसी: डोमरी पौधरोपण पर भ्रामक प्रचार, मिरर वायस समेत अज्ञात लोगों पर FIR
हरिद्वार: शांतरशाह कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
जौनपुर: युवती का अपहरण, दुष्कर्म व मतांतरण का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने किया होलिकोत्सव का शुभारंभ, बताया होली समरसता व विश्वास का पर्व
वाराणसी: डोमरी में ‘शहरी वन’ ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, पौधों की सुरक्षा पर अगले ही दिन उठे सवाल
एटा में होली के दिन दर्दनाक हादसा: नहर में बाइक गिरी, पिता-पुत्र की मौके पर मौत
बरेली में सड़क हादसों का कहर: होली पर घर लौट रहे युवक की मौत, कई अन्य दुर्घटनाओं में घायल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar PradeshVaranasi

वाराणसी: आसनसोल एक्सप्रेस से 363 कछुए बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 18/01/2026 17:48
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी: आसनसोल एक्सप्रेस से 363 कछुए बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी: आसनसोल एक्सप्रेस से 363 कछुए बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने आसनसोल एक्सप्रेस से पांच कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 363 जीवित कछुए बरामद किए गए। सभी तस्कर इन कछुओं को वाराणसी से पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में थे जहां इन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जाना था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बरामद कछुओं को अपने कब्जे में लिया गया।

वन विभाग के अनुसार जब्त किए गए कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी सुल्तानपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एक कछुए की कीमत 20 से 25 हजार रुपये तक मिल जाती है। इसी वजह से कछुओं की तस्करी तस्करों के लिए मुनाफे का बड़ा जरिया बन चुकी है। फिलहाल सभी कछुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

इस कार्रवाई को लेकर जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि मौनी अमावस्या को देखते हुए स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आसनसोल एक्सप्रेस से पांच संदिग्ध यात्रियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद 13 बैग से 363 जीवित कछुए बरामद हुए। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर वन विभाग को सूचना दी गई और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाकर मांस के उपयोग दवाइयां बनाने और तंत्र मंत्र व अंधविश्वास से जुड़े कार्यों में बेचने की योजना बना रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अधिक देखने को मिलती हैं। फिलहाल आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की तस्करी में शामिल रहे हैं या नहीं।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजकुमार गौतम ने बताया कि वन अधिनियम के तहत कछुआ एक अत्यंत संरक्षित प्रजाति है और यह पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद उपयोगी जीव माना जाता है। अवैध रूप से इनका शिकार और तस्करी गंभीर अपराध है। बरामद सभी कछुओं की पशु चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुसार उन्हें गंगा नदी या अन्य उपयुक्त तालाबों और झीलों में प्राकृतिक संरक्षण के तहत सुरक्षित रूप से छोड़ा जाएगा।

More Read

वाराणसी में होली की रात चाट विक्रेता संदीप मोदनवाल ने की आत्महत्या
वाराणसी में होली की रात चाट विक्रेता ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मातम
वाराणसी: आईपी मॉल के पास अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने टाला बड़ा विवाद
वाराणसी: पुलिस लाइन में होली के बाद रंगोत्सव, पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से मनाया उत्सव
वाराणसी: डोमरी पौधरोपण पर भ्रामक प्रचार, मिरर वायस समेत अज्ञात लोगों पर FIR
Share on WhatsApp
TAGGED:Asansol ExpressGRP CIB कार्रवाईUttar Pradesh NewsWildlife Crimeकछुआ तस्करीवन विभागवाराणसी
Previous Article savan pic वाराणसी: संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में मारपीट-डकैती का केस, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
Next Article अपराध - CRIME NEWS REPORT जौनपुर: बर्दमार पुल के नीचे बेसव नदी में अज्ञात युवक का शव, सिर पर चोट के निशान
Latest
वाराणसी में होली की रात चाट विक्रेता संदीप मोदनवाल ने की आत्महत्या

वाराणसी में होली की रात चाट विक्रेता ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मातम

वाराणसी आईपी मॉल के पास अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार

वाराणसी: आईपी मॉल के पास अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने टाला बड़ा विवाद

वाराणसी पुलिस लाइन में रंगोत्सव मनाते पुलिसकर्मी

वाराणसी: पुलिस लाइन में होली के बाद रंगोत्सव, पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से मनाया उत्सव

डोमरी-सूजाबाद में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान

वाराणसी: डोमरी पौधरोपण पर भ्रामक प्रचार, मिरर वायस समेत अज्ञात लोगों पर FIR

हरिद्वार में शांतरशाह कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग

हरिद्वार: शांतरशाह कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.