News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: डोमरी पौधरोपण पर भ्रामक प्रचार, मिरर वायस समेत अज्ञात लोगों पर FIR
हरिद्वार: शांतरशाह कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
जौनपुर: युवती का अपहरण, दुष्कर्म व मतांतरण का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने किया होलिकोत्सव का शुभारंभ, बताया होली समरसता व विश्वास का पर्व
वाराणसी: डोमरी में ‘शहरी वन’ ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, पौधों की सुरक्षा पर अगले ही दिन उठे सवाल
एटा में होली के दिन दर्दनाक हादसा: नहर में बाइक गिरी, पिता-पुत्र की मौके पर मौत
बरेली में सड़क हादसों का कहर: होली पर घर लौट रहे युवक की मौत, कई अन्य दुर्घटनाओं में घायल
औरैया में होलिका दहन की तैयारी के दौरान छत से गिरी महिला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
अमरोहा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, होली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
यूपी में नकल माफिया बोर्ड परीक्षा में पत्नी को बनाता सॉल्वर, 15 सालों से चल रहा था खेल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: पूर्व मंत्री हरीश जी की पुण्यतिथि पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव का सेवा संकल्प

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 18/01/2026 21:12
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
काशी में सेवा का महायज्ञ
विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा आश्रम में सेवा कार्य

वाराणसी:धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में रविवार का दिन सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल का गवाह बना। उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और जन-जन के प्रिय रहे श्रद्धेय हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव “हरीश जी” की 11वीं पुण्यतिथि पर भावनाओं का ज्वार और सेवा का उत्साह एक साथ देखने को मिला। उनके सुपुत्र और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपने पिता की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए आडंबर से दूर, सामनेघाट स्थित ‘अपना घर आश्रम’ को चुना, जहाँ समाज के उन उपेक्षित, असहाय और वृद्धजनों का वास है, जिन्हें अपनों ने ठुकरा दिया है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने यहाँ विशाल भोज का आयोजन कर न केवल “नर सेवा ही नारायण सेवा” के मंत्र को चरितार्थ किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि पितृऋण से उऋण होने का सबसे सशक्त माध्यम दीन-दुखियों की सेवा ही है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ एक अत्यंत भावुक वातावरण में हुआ, जहाँ उपस्थित जनसमूह, परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय हरीश जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। फिजाओं में गूंजते भजनों और संस्मरणों के बीच, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जब भोजन वितरण का कार्य संभाला, तो दृश्य देखने लायक था। उन्होंने आश्रम में रह रहे अशक्त, बीमार और वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा। यह केवल अन्न का दान नहीं था, बल्कि एक पुत्र द्वारा अपने पिता के संस्कारों का तर्पण था। इस अवसर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए विधायक सौरभ ने कहा,”पूज्य पिताश्री का जीवन दर्शन अत्यंत सरल था। उन्हें जिस कार्य में सर्वाधिक आत्मिक सुख की अनुभूति होती थी, वह था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना। वे आजीवन इसी ध्येय के साथ जिए कि वंचितों के लिए अन्न और वस्त्र का प्रबंध करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।”

 

विधायक सौरभ ने अपने पिता के संस्मरणों को साझा करते हुए बताया कि हरीश जी के स्वभाव में गरीबों के साथ बैठकर भोजन करना और उनकी क्षुधा शांत करना शामिल था। आज उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए, आश्रम के प्रभुजी (आश्रम में रहने वाले वृद्धजन) की सेवा कर उन्हें असीम शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने संकल्प दोहराया कि पिताश्री की प्रेरणा और आशीर्वाद से यह सेवा कार्य केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी स्मृति में वर्षभर निरंतर चलता रहेगा। आश्रम का वातावरण उस समय और भी दिव्य हो गया जब राजनेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं के धरातल पर सेवा कार्य किया। अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. के. निरंजन और डॉ. कात्यायनी की टीम द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्था ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।इस पुनीत अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वालों में शहर के कई गणमान्य नागरिक और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

 

श्रद्धांजलि सभा और भोज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, अमित राय, संतोष द्विवेदी, सौरभ सिंह मुन्ना, भरत जायसवाल, अभिषेक वर्मा गोपाल और सृजन श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त डॉ. संजय पाठक, राजेश विश्वकर्मा, तथा पार्षदगण सर्वश्री रामगोपाल वर्मा, राजेश यादव चल्लू, विजय द्विवेदी, अमित कुमार सिंह चिंटू, राजीव कुमार सिंह पटेल के साथ-साथ छोटेलाल पटेल, राहुल जायसवाल, राजन चौधरी, लोकनाथ खरवार, कुलदीप वर्मा, जय सिंह चौहान, उदय बिहारी श्रीवास्तव, ऋषभ सिन्हा, शिवांग सिन्हा, प्रजानाथ बिन्द, अनुराग श्रीवास्तव, सुशील मौर्य, अमित पांडेय बबलू, शामू यादव, सूरज पाण्डेय और विशाल जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

Share on WhatsApp
TAGGED:Harish JiKashiNar SevaSaurabh SrivastavaSocial Service
Previous Article लखनऊ में संविदा कर्मी की मौत लखनऊ में संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम – जांच जारी
Next Article झांसी हत्या केस झांसी में रिटायर्ड रेलकर्मी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की, सबूत मिटाने की कोशिश
Latest
डोमरी-सूजाबाद में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान

वाराणसी: डोमरी पौधरोपण पर भ्रामक प्रचार, मिरर वायस समेत अज्ञात लोगों पर FIR

हरिद्वार में शांतरशाह कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग

हरिद्वार: शांतरशाह कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

जौनपुर में युवती के अपहरण, दुष्कर्म और मतांतरण के आरोपी युवक की गिरफ्तारी

जौनपुर: युवती का अपहरण, दुष्कर्म व मतांतरण का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होलिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने किया होलिकोत्सव का शुभारंभ, बताया होली समरसता व विश्वास का पर्व

वाराणसी के डोमरी में 'शहरी वन' में लगाए गए पौधे और सुरक्षा पर सवाल

वाराणसी: डोमरी में ‘शहरी वन’ ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, पौधों की सुरक्षा पर अगले ही दिन उठे सवाल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.