News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: भदैनी में पारिवारिक विवाद, तनाव से ज्योतिषी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
वाराणसी: अखरी बाईपास पर भीषण टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में गलत सर्जरी केस में 14 पर कार्रवाई
वाराणसी: मनीष सिंह हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: न्यायालय में गूंजा ठगी केस, श्रीकांत प्रजापति और साहनी की दलीलों से FIR के आदेश
वाराणसी: आंधी-बारिश में मकान की दीवार गिरी, कारखाने में मजदूर दबे, राहत कार्य जारी
बलिया में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, क्रय केंद्रों पर भीगा गेहूं; किसानों की चिंता बढ़ी
दिल्ली एमसीडी कार्यालय में एएसआई राजकुमार सोलंकी ने की आत्महत्या, निलंबन से थे परेशान
गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण: पीएम मोदी ने देखा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का विकास मॉडल और सांस्कृतिक समन्वय
प्रयागराज में शादी के दौरान हंगामा: महिला ने खुद को पत्नी बताकर रुकवाई शादी, दूल्हा हिरासत में
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttrakhand

देहरादून में 77वां गणतंत्र दिवस: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने फहराया तिरंगा, परेड-झांकियों का भव्य प्रदर्शन

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 26/01/2026 18:06
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
4 Min Read
देहरादून परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ध्वजारोहण करते हुए
देहरादून के परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ उपस्थित रहे। समारोह में राज्य की सैन्य शक्ति प्रशासनिक दक्षता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। परेड ग्राउंड में सेना की 14वीं डोगरा रेजीमेंट सीआरपीएफ आईटीबीपी उत्तराखंड पुलिस होमगार्ड्स प्रांतीय रक्षक दल एनसीसी तथा अन्य बलों की टुकड़ियों ने अनुशासन और शौर्य का परिचय दिया। परेड में प्रथम स्थान सीआरपीएफ को द्वितीय स्थान आईटीबीपी को और तृतीय स्थान 14वीं डोगरा रेजीमेंट को मिला जिन्हें मंच से सम्मानित किया गया।

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न विभागों की झांकियां रहीं। सूचना विभाग की ओर से उत्तराखंड रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा एवं पर्यटन पर आधारित झांकी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्कृत शिक्षा विभाग की झांकी को द्वितीय तथा विद्यालयी शिक्षा विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। महिला सशक्तीकरण बाल विकास ग्राम्य विकास पर्यटन उद्यान उद्योग वन और अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण सहित कई विभागों की झांकियों ने राज्य की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया।

परेड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिली। छोलिया नृत्य गढ़वाली नृत्य पाइप बैंड और अन्य लोक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों और राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित अनेक जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

More Read

रामनगर के होमस्टे से पुलिस नाबालिग छात्र-छात्राओं को पूछताछ के लिए ले जाते हुए।
रामनगर: होमस्टे में नाबालिग छात्र-छात्राएं पकड़े गए, पॉक्सो में दर्ज हुआ मुकदमा
सीमापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 साल बाद पैरोल जंपर गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा काट रहा था
देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’: PM दौरे से पहले आतंकी लिंक में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार
बागेश्वर: नाबालिग से दो वर्षों तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला 47 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानियों वीर शहीदों तथा सशस्त्र बलों के जवानों के बलिदान को स्मरण किया।

राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 आत्मनिर्भर भारत और विश्व गुरु भारत के संकल्प को साकार करने में सभी नागरिकों की सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों के सकारात्मक उपयोग को समय की आवश्यकता बताया और उत्तराखंड की नारी शक्ति एवं युवाओं द्वारा नवाचार स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान करते हुए प्रदेशवासियों से राज्य और

More Read

बागेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर।
बागेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म, दो साल तक शोषण, गर्भपात के आरोप में 47 वर्षीय गिरफ्तार।
हरिद्वार: गो तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तय, 57 गैंग के 162 आरोपी चिह्नित
अमरोहा गैस एजेंसी पर जबरन पाइप बिक्री का मामला, प्रशासन की सख्ती से एजेंसी में हलचल
नोएडा: गैंगस्टर रवि काना ने पांच करोड़ की रंगदारी मामले में अग्रिम जमानत मांगी
Share on WhatsApp
TAGGED:CRPFITBPParade GroundRepublic Dayउत्तराखंडझांकीदेहरादून
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा मेडल, ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग में निभाई थी अहम भूमिका
Next Article वाराणसी में पीएम मोदी के गुरुधाम स्थित संसदीय कार्यालय पर तिरंगा ध्वजारोहण करते भाजपा नेता वाराणसी: पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय में ध्वजारोहण, भाजपा नेताओं ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प
Latest
वाराणसी के भदैनी में ज्योतिषी रविराज उपाध्याय के आत्महत्या स्थल पर भीड़

वाराणसी: भदैनी में पारिवारिक विवाद, तनाव से ज्योतिषी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलें और मौके पर भीड़

वाराणसी: अखरी बाईपास पर भीषण टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का बाहरी दृश्य

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में गलत सर्जरी केस में 14 पर कार्रवाई

डीसीपी नीतू काद्दयान मनीष सिंह हत्याकांड के परिजनों से बात करती हुईं

वाराणसी: मनीष सिंह हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी में जमीन धोखाधड़ी से संबंधित कोर्ट के दस्तावेजों और न्याय की तराजू की प्रतीकात्मक तस्वीर।

वाराणसी: न्यायालय में गूंजा ठगी केस, श्रीकांत प्रजापति और साहनी की दलीलों से FIR के आदेश

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.