News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
रामनगर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Jaunpur

जफराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 85 लाख ठगी में फर्जी FD बांड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 30/01/2026 18:44
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
जफराबाद पुलिस द्वारा 85 लाख ठगी मामले में फर्जी FD बांड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जफराबाद पुलिस ने 85 लाख की धोखाधड़ी में फर्जी FD बांड तैयार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लैपटॉप बरामद किया।

जफराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी में कूटरचना करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद जौनपुर के थाना जफराबाद पुलिस ने 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी के एक गंभीर मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सहयोग करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जालसाजी में प्रयुक्त डेल कंपनी का एक लैपटॉप चार्जर और माउस बरामद किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं और वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार आवेदक कमला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय फागू चौहान निवासी बैजाबाद थाना जफराबाद जनपद जौनपुर द्वारा थाना जफराबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि अभियुक्त अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर चकराजेपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र लगभग 29 वर्ष ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर खेत बिक्री से प्राप्त और यूनियन बैंक में जमा 85 लाख रुपये को एक वर्ष में दोगुना करने का लालच दिया। इसके बाद 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा 65 लाख रुपये नकद लेकर कुल 85 लाख रुपये धोखाधड़ी और छल से हड़प लिए गए। जब पीड़ित ने अपने दिए गए धन की रसीद की मांग की तो अभियुक्त द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइन शाखा जौनपुर का कूटरचित और फर्जी एफडी बांड थमा दिया गया।

इस प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जफराबाद पर मु0अ0स0-17/2026 318(4) 338 336(2) 336(3) 340(2) 61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि इस्माइल अहमद द्वारा लैपटॉप की सहायता से कूटरचना कर फर्जी एफडी बांड तैयार किया गया था और उसे अभियुक्त अर्जुन चौहान को सौंपा गया था। इसी आधार पर इस्माइल अहमद की भूमिका स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना जफराबाद पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल तलाश वांछित वारंटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन और लंबित विवेचनाओं के दौरान भुवालापट्टी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर नेवादा बाईपास से संबंधित अभियुक्त इस्माइल अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने परिचित अर्जुन चौहान के कहने पर मोबाइल से डाउनलोड की गई एसबीआई बैंक की एफडी फाइल को अपने लैपटॉप पर एडिट कर नाम राशि और अन्य विवरण बदल दिए थे। इस कार्य के लिए उसे 400 रुपये दिए गए थे और उसने कमला प्रसाद के नाम से फर्जी एफडी तैयार कर अभियुक्त अर्जुन चौहान को दी थी।

More Read

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी रवि यादव की तस्वीर और पुलिसकर्मी।
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
सांसद प्रिया सरोज की AI फोटो विवाद: जौनपुर-वाराणसी में सियासी बवाल, मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर: अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
वाराणसी में मोबाइल चोरी कर UPI से खाते खाली करने वाला गिरोह पकड़ा, 9 मोबाइल बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त इस्माइल अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी अहमद खान मंडी मिर्जापुर रोड थाना कोतवाली जनपद जौनपुर के कब्जे से एक डेल कंपनी का काले रंग का लैपटॉप एक चार्जर और एक माउस बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाध्यक्ष उप निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला थाना जफराबाद के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल मनीष सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार के मामलों में कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestBNSCyber CrimeFake FD BondFraud Caseजफराबाद थानाजौनपुर पुलिस
Previous Article भदोही थाना चौरी पुलिस ने बकरी चोरी गिरोह के 3 अभियुक्त गिरफ्तार, अपाचे बाइक और 2 बकरियां बरामद भदोही: थाना चौरी पुलिस ने बकरी चोरी गिरोह पकड़ा, 3 गिरफ्तार; अपाचे बाइक, 2 बकरियां व 6000 रुपये बरामद
Next Article बलिया जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों का रक्तदान, 15 वर्षीय बच्ची की जान बची बलिया: पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर 15 वर्षीय बच्ची की जान बचाई, मानवता की मिसाल
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय नागरिक और अधिकारी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूजाबाद में चोरी हुए बंद मकान का टूटा ताला और बिखरा सामान

सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

वाराणसी में नगर निगम के कर्मचारी सड़कों और नालियों की सफाई करते हुए

वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

रामनगर में टूटी सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी और परेशान लोग

रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा

पुलिस एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाए हुए

वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image