News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
पूर्वी दिल्ली: नेहरू विहार में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया
प्रयागराज में बदलेगा मौसम, मार्च अंत में बारिश के आसार, तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट
हरिद्वार: गो तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तय, 57 गैंग के 162 आरोपी चिह्नित
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट: अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसला, कोई भी दर्ज करा सकता एफआईआर
प्रयागराज: सरकारी गोशालाओं में अनियमितता उजागर, 45 केंद्रों में हरा चारा नहीं मिला
शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक
सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला
यूपी बोर्ड: 26-27 मार्च को मूल्यांकन स्थगित, 28 मार्च से फिर शुरू होगी कॉपियों की जांच
मेरठ: हापुड़ रोड पर पूर्ति विभाग की छापेमारी, 3 रेस्टोरेंट से 11 घरेलू सिलेंडर बरामद
देशभर में मानसून से पहले रेलवे हाई अलर्ट पर, ड्रोन से होगी संवेदनशील पुलों की निगरानी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Faridabad

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए निरीक्षक, 13 लोग घायल

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 07/02/2026 22:50
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के बाद राहत कार्य
सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत कार्य किया गया।

फ़रीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में शनिवार की शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब झूला ग्राउंड में लगा सुनामी झूला अचानक टूट गया। इस दर्दनाक हादसे में कुल 13 लोग घायल हो गए, जबकि राहत और बचाव कार्य के दौरान पलवल पुलिस लाइन में तैनात 56 वर्षीय निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मेला परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब सवा छह बजे हुआ। सुनामी झूले पर उस समय लगभग 15 लोग सवार थे। अचानक झूले का एक हिस्सा टूट गया, जिससे लोग हवा में लटक गए। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान झूले का दूसरा हिस्सा भी अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। इस हिस्से की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए।

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक जगदीश प्रसाद, जिन्हें जैसे ही झूला टूटने की सूचना मिली, वे बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। राहत कार्य के दौरान ही झूले का दूसरा टूटा हुआ हिस्सा उनके सिर पर आ गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके इस साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे।

निरीक्षक जगदीश प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में पलवल पुलिस लाइन में तैनात थे। वह अपने सेवाकाल के अंतिम चरण में थे और करीब दो महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। ड्यूटी के दौरान इस तरह उनकी मौत ने न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि उनके परिवार और साथियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे में घायल सभी 13 लोगों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने झूला संचालक और मेला प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा मानकों में कहां चूक हुई।

More Read

लहरतारा हादसे में ढहा मकान और राहत कार्य करते लोग
वाराणसी: लहरतारा में पीडब्ल्यूडी लापरवाही से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत, कई घायल
बुलंदशहर : खुर्जा में दर्दनाक हादसा: सोते मजदूरों पर पलटा डंपर, दो की मौत, दो घायल
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
हरियाणा: नारनौंद के ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत, 15 माह बाद केस दर्ज

इसी बीच सूरजकुंड मेले के गेट नंबर दो पर लगा एक सजावटी गेट भी गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एहतियातन रात में महा चौपाल पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

इस हादसे ने एक बार फिर बड़े आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों की हकीकत उजागर कर दी है। वहीं, निरीक्षक जगदीश प्रसाद की ड्यूटी के दौरान हुई शहादत को लोग सलाम कर रहे हैं, जिन्होंने आखिरी सांस तक अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Share on WhatsApp
TAGGED:AccidentPolice InspectorSurajkund Melaफरीदाबादसूरजकुंड मेलाहादसा
Previous Article वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट आरोपी की गिरफ्तारी वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Next Article भदोही के हरदुआ गांव में पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी भदोही: दुर्गागंज क्षेत्र के हरदुआ गांव में रंजिश के चलते मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
Latest
नेहरू विहार इलाके में पुलिस जांच और घटना से जुड़े लोग

पूर्वी दिल्ली: नेहरू विहार में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया

प्रयागराज में बादलों से घिरा आसमान और बदलता मौसम

प्रयागराज में बदलेगा मौसम, मार्च अंत में बारिश के आसार, तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट

हरिद्वार में गो तस्करों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की बैठक या अभियान की तस्वीर

हरिद्वार: गो तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तय, 57 गैंग के 162 आरोपी चिह्नित

हाई कोर्ट भवन के साथ अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसले को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट: अवैध डॉग फाइटिंग पर फैसला, कोई भी दर्ज करा सकता एफआईआर

प्रयागराज की गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश और हरे चारे की कमी

प्रयागराज: सरकारी गोशालाओं में अनियमितता उजागर, 45 केंद्रों में हरा चारा नहीं मिला

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.