News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
काशी में गूंजा सेवा संकल्प: वडनगर बाइकर्स दल का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया भव्य अभिनंदन
भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने जड़ा नाबाद शतक
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पेयजल-सड़क पर दिए निर्देश
रामनगर अस्पताल में जांच के पैसे मांगने पर हंगामा, मारपीट, मुकदमा दर्ज
वाराणसी में 7 अक्तूबर को भाजपा की विशाल जनसभा: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे दिग्गज
वाराणसी कफ सिरप केस: शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली पर गिरफ्तारी वारंट, तलाश तेज
वाराणसी में आचार संहिता का असर: पीएम मोदी के दौरे में बदलाव, कई परियोजनाएं टलीं
रामनगर में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का जन्मदिवस, हनुमान मंदिर में विशेष पूजन
BHU ट्रॉमा सेंटर पार्किंग से साइकिल चोर रामनगर निवासी दीपक सेठ गिरफ्तार, 7 साइकिलें बरामद
वाराणसी: लंका पुलिस ने रामनगर निवासी दीपक सेठ को साइकिल में किया चोरी में किया गिरफ़्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

मऊआइमा में बेकाबू स्कार्पियो का कहर: 3 बाइकों को टक्कर, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल

News Report Icon
Last updated: 20/02/2026 16:11
By
News Desk
Share
4 Min Read
मऊआइमा में दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो और क्षतिग्रस्त बाइकें, पास में पुलिसकर्मी
मऊआइमा में स्कार्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई।
Contents
  • मऊआइमा में बेकाबू स्कार्पियो का कहर, तीन बाइकों को टक्कर से दो युवकों की मौत, तीन गंभीर
  • मगनपुर गांव के पास हुआ हादसा
  • दो की मौत, तीन की हालत नाजुक
  • पहले भी मार चुका था टक्कर
  • जांच में जुटी पुलिस

मऊआइमा में बेकाबू स्कार्पियो का कहर, तीन बाइकों को टक्कर से दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

अमित मिश्रा की रिपोर्ट  : प्रयागराज जनपद के गंगापार क्षेत्र में स्थित मऊआइमा थाना इलाके में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कार्पियो वाहन ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।

मगनपुर गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के जमुई गांव से एक बरात गुरुवार रात सहबाजपुर मऊआइमा जा रही थी। बरात में शामिल होने के लिए जमुई गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र भगीरथी, 22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र सजेंद्र, 21 वर्षीय सचिन पुत्र रामसरन पाल और 16 वर्षीय दीपू पुत्र दिग्विजय दो बाइकों पर सवार होकर निकले थे।

जब वे हाईवे स्थित मगनपुर गांव के समीप पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक स्कार्पियो ने पहले नीरज की बाइक और फिर सचिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची। बरात में शामिल अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव में चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन की इलाज के दौरान स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

More Read

बारिश के कारण बंद स्कूल का दृश्य, वाराणसी
वाराणसी में 9 सितंबर को कक्षा 5 तक के स्कूलों में अवकाश: भारी बारिश के चलते फैसला
कौशांबी CO सत्येंद्र तिवारी की गिरफ्तारी का वाराणसी न्यायालय ने दिया, आदेश
कुशीनगर: छात्रा ने शिक्षक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी: काशी विद्यापीठ में इंफ्लुएंसर छात्रा से मारपीट, कैंपस में मचा बवाल

पहले भी मार चुका था टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी स्कार्पियो वाहन ने मऊआइमा के सहबाजपुर स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस के पास डॉ. वृंदा प्रसाद को भी टक्कर मारी थी और वहां से तेज रफ्तार में भाग निकला था। इसके बाद रास्ते में उसने बाइकों को चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि डॉ. वृंदा प्रसाद भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में जाकर रुक गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

मऊआइमा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Read

प्रयागराज में शादी समारोह के दौरान हंगामा और पुलिस कार्रवाई
प्रयागराज में शादी के दौरान हंगामा: महिला ने खुद को पत्नी बताकर रुकवाई शादी, दूल्हा हिरासत में
गाजियाबाद: इंदिरापुरम में 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, 7 मंजिलें चपेट में, सभी सुरक्षित
वाराणसी: अवैध निर्माण पर सख्ती, पांच भवन सील, मचा हड़कंप
प्रयागराज: झूंसी में आंबेडकर, संत रविदास व बुद्ध प्रतिमाओं से छेड़छाड़, भारी आक्रोश

इस दर्दनाक हादसे से जमुई गांव में शोक की लहर है। एक ही गांव के दो युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Scorpio AccidentUP Newsतीन घायलदो की मौतप्रयागराज सड़क दुर्घटनामऊआइमास्कार्पियो हादसा
Previous Article रेलवे ट्रैक पर खड़ी साइकिल के पास उदास छात्रा का प्रतीकात्मक चित्र यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर खराब होने पर जौनपुर छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Next Article सारनाथ पुलिस अधिकारी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उसके पिता को सौंपते हुए सारनाथ पुलिस का सराहनीय कार्य: 48 घंटे में मानसिक रूप से लापता व्यक्ति परिवार से मिला
Latest
वडनगर से वाराणसी पहुंचे बाइकर्स दल का भव्य स्वागत करते विधायक सौरभ श्रीवास्तव और भाजपा कार्यकर्ता।

काशी में गूंजा सेवा संकल्प: वडनगर बाइकर्स दल का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया भव्य अभिनंदन

श्रेयस अय्यर क्रिकेट मैदान पर शतक बनाने के बाद बल्ला उठाते हुए

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने जड़ा नाबाद शतक

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पेयजल-सड़क पर दिए निर्देश

रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हंगामा और पुलिसकर्मी

रामनगर अस्पताल में जांच के पैसे मांगने पर हंगामा, मारपीट, मुकदमा दर्ज

वाराणसी में भाजपा की जनसभा के लिए तैयार किया जा रहा विशाल पंडाल और मंच, साथ में भाजपा के झंडे।

वाराणसी में 7 अक्तूबर को भाजपा की विशाल जनसभा: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे दिग्गज

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image