News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
बलिया में साइबर ठगी: पीड़ित को 62.74 लाख रुपये वापस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत
वाराणसी में हत्या के प्रयास मामले में महिला गिरफ्तार, सारनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सारनाथ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 2 चोरों को दबोचा, 8 मोबाइल व 3 बाइक बरामद
देवरिया: प्रेम प्रसंग में होटल पर हंगामा, युवती ने युवक का चेहरा नोचा
15 हजार करोड़ के GST घोटाले का इनामी आरोपी बलदेव उर्फ बबली गिरफ्तार,STF को मिली बड़ी सफलता
मीरजापुर में नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी व गैर इरादतन हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, बड़ा खुलासा
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर 04 दुर्व्यवहार: सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से हटाए गए, जांच के आदेश
देवा बाराबंकी: में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 10 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े
जमशेदपुर:मानगो निगम चुनाव में सुधा गुप्ता की जीत,भाजपा प्रत्याशी को 18,601 वोट से हराया
एसटीएफ-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: रेड सैंड बोआ और पैंगोलिन खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Lucknow

देवा बाराबंकी: में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 10 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 28/02/2026 17:44
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
2 Min Read
चोर छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी तोड़ते हुए, सामने बिखरे जेवर और नकदी।
बाराबंकी के देवा में छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने 10 लाख के जेवर और नकदी चुरा ली।
Contents
  • देवा में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, करीब दस लाख के जेवर और नकदी ले उड़े
  • घर में अकेला था युवक
  • जाली काटकर घर में दाखिल हुए चोर
  • मौके पर मिला कुल्हाड़ी का फल
  • पुलिस कर रही जांच

देवा में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, करीब दस लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे करीब दस लाख रुपये कीमत के जेवरात और साढ़े सात हजार रुपये नकद पार कर दिए। घटना के समय घर में केवल एक युवक मौजूद था, जो सो रहा था। भोर में जागने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना के करीब दस घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी।

घर में अकेला था युवक

देवा थाना क्षेत्र के उखड़ी गांव निवासी रुद्रप्रताप सिंह लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसाय करते हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य लखनऊ में ही रहते हैं। शुक्रवार रात रुद्रप्रताप का छोटा पुत्र सत्यम सिंह घर पर अकेला था। शनिवार भोर करीब साढ़े चार बजे जब सत्यम की नींद खुली तो उसने देखा कि घर के अन्य कमरों के दरवाजे खुले पड़े हैं। अंदर जाकर जांच करने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत पिता को सूचना दी।

जाली काटकर घर में दाखिल हुए चोर

पीड़ित के अनुसार चोर घर के ऊपर लगी जाली काटकर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने अलमारी में रखा कीमती सामान खंगाला और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार वालों ने बताया कि सुबह के समय एक संदिग्ध व्यक्ति को भागते हुए भी देखा गया था।

मौके पर मिला कुल्हाड़ी का फल

घटना स्थल से चोरों की एक कुल्हाड़ी का फल बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित के मुताबिक सूचना देने के बावजूद पुलिस दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस कर रही जांच

देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उपनिरीक्षक दशरथ यादव सहित पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की गहन पड़ताल की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Read

पटना सिटी में हत्या स्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करती हुई
पटना सिटी: आलमगंज मे 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर: प्रेमी से विवाद के बाद किशोरी ने गंगा में कूदकर दी जान, छह माह से चल रहा था अफेयर
काशी: रंगभरी एकादशी पर बटुक से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच के आदेश
बलिया: बेल्थरा रोड तहसील भवन में सफाईकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप
Share on WhatsApp
TAGGED:Barabanki CrimeRoof Entry Theftघर में चोरीज्वेलरी चोरीदेवा चोरीपुलिस जांचबाराबंकी न्यूज
Previous Article मानगो नगर निगम चुनाव जीतने के बाद जश्न मनातीं सुधा गुप्ता जमशेदपुर:मानगो निगम चुनाव में सुधा गुप्ता की जीत,भाजपा प्रत्याशी को 18,601 वोट से हराया
Next Article काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर 04 दुर्व्यवहार: सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से हटाए गए, जांच के आदेश
Latest
बलिया पुलिस अधिकारी पीड़ित को चेक सौंपते हुए, साइबर ठगी से बचाई गई धनराशि

बलिया में साइबर ठगी: पीड़ित को 62.74 लाख रुपये वापस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत

सारनाथ थाने में पुलिस द्वारा एक महिला अपराधी की गिरफ्तारी

वाराणसी में हत्या के प्रयास मामले में महिला गिरफ्तार, सारनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सारनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्तों और उनके पास से बरामद चोरी के मोबाइल फोन व मोटरसाइकिलों का दृश्य।

सारनाथ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 2 चोरों को दबोचा, 8 मोबाइल व 3 बाइक बरामद

देवरिया के एक होटल में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के दौरान युवती द्वारा युवक का चेहरा नोचते हुए, आसपास भीड़।

देवरिया: प्रेम प्रसंग में होटल पर हंगामा, युवती ने युवक का चेहरा नोचा

एसटीएफ अधिकारी जीएसटी घोटाले के आरोपी बलदेव उर्फ बबली को गिरफ्तार करते हुए

15 हजार करोड़ के GST घोटाले का इनामी आरोपी बलदेव उर्फ बबली गिरफ्तार,STF को मिली बड़ी सफलता

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.