News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
चंदौली: बिजली संकट पर सख्त रुख, पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का औचक निरीक्षण
नागपुर विस्फोटक फैक्ट्री धमाका: 18 मजदूरों की मौत, 24 घायल, उच्चस्तरीय जांच जारी
वाराणसी में सीएम योगी की मैराथन समीक्षा, काशी विश्वनाथ में व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश
सिंधोरा में यौन शोषण: CSC संचालक व डॉक्टर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप
बलिया: बांसडीह रोड पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
भदोही: बच्ची के जन्म पर नेग के बहाने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बलिया के तिवारी बरहटा में घर से लाखों के आभूषण चोरी, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर आरोप
सुलतानपुर: बकरी चराने के विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, लखनऊ ले जाते समय मौत
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: स्कूटी फिसलने से मामा-भांजी को पिकअप ने रौंदा, मौत
होली पर बाजार में मोदी मुखौटा और फरसे वाली पिचकारी बनी पहली पसंद
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Chandauli

चंदौली: पुरानी रंजिश में गोलीबारी, 4 घायल, एक की हालत गंभीर

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 01/03/2026 09:40
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
चंदौली में गोलीबारी के बाद घायल हुए युवक अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच करती हुई।
चंदौली में पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Contents
  • चंदौली के सहजौर गांव में पुरानी रंजिश में गोलीबारी, चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर
  • सुबह के विवाद के बाद देर रात चली गोली
  • बीच बचाव में आए तीन अन्य युवक भी घायल
  • मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी की तलाश जारी
  • सीओ का बयान
  • पुरानी रंजिश बनी वजह

चंदौली के सहजौर गांव में पुरानी रंजिश में गोलीबारी, चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सहजौर गांव के समीप हाईवे किनारे बदमाशों ने चार युवकों को गोली मार दी। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सुबह के विवाद के बाद देर रात चली गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी गोलू यादव 26 वर्ष सहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रहकर कार्य करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह गांव में किसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। दिन में हुआ यह विवाद रात में गंभीर रूप ले बैठा। देर रात सहजौर गांव के एक युवक ने गोलू यादव पर फायर कर दिया। गोली लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई।

बीच बचाव में आए तीन अन्य युवक भी घायल

गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। बीच बचाव के दौरान सोनू यादव, कृष्णा यादव और अक्षय यादव को भी गोली लग गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए घायलों को निजी वाहन से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन घायलों का इलाज जारी है, जबकि गोलू यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके साथ ही आसपास के थानों की फोर्स भी बुलाई गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आरोपी के घर पर भी पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

सीओ का बयान

क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है। घायलों का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Read

कोड़रिया गांव में बिजली संकट का निरीक्षण करते सत्येंद्र बारी उर्फ बीनू जी
चंदौली: बिजली संकट पर सख्त रुख, पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का औचक निरीक्षण
बलिया के तिवारी बरहटा में घर से लाखों के आभूषण चोरी, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर आरोप
बलिया: में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, मुंबई भाग रहा आरोपी प्रयागराज में गिरफ्तार
डीडीयू स्टेशन पर 1.75 करोड़ कैश जब्त, लखनऊ के 2 युवक अकालतख्त एक्सप्रेस से गिरफ्तार

पुरानी रंजिश बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुराना विवाद कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

चंदौली में हुई इस गोलीबारी की घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घायलों के स्वास्थ्य पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराध समाचारउत्तर प्रदेशगोलीबारीचंदौलीपुरानी रंजिशमुगलसराय
Previous Article ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हमले में मौत, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
Next Article चंदौली-वाराणसी सीमा पर गोलीबारी स्थल पर पुलिस बल और जांच करते अधिकारी चंदौली-वाराणसी सीमा पर गोलीबारी: 4 युवक घायल, एक की हालत नाजुक, पुरानी रंजिश बनी वजह
Latest
कोड़रिया गांव में बिजली संकट का निरीक्षण करते सत्येंद्र बारी उर्फ बीनू जी

चंदौली: बिजली संकट पर सख्त रुख, पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का औचक निरीक्षण

नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद क्षतिग्रस्त परिसर और बचावकर्मी

नागपुर विस्फोटक फैक्ट्री धमाका: 18 मजदूरों की मौत, 24 घायल, उच्चस्तरीय जांच जारी

सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए

वाराणसी में सीएम योगी की मैराथन समीक्षा, काशी विश्वनाथ में व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश

पुलिस हिरासत में आरोपी या न्याय की प्रतीकात्मक तस्वीर।

सिंधोरा में यौन शोषण: CSC संचालक व डॉक्टर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप

बलिया पुलिस टीम पाक्सो एक्ट के आरोपी अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर ले जाते हुए।

बलिया: बांसडीह रोड पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.