चोरी का तीन पहिया लोडर वाहन बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कार्यालय पुलिस उपायुक्त काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना चेतगंज पुलिस टीम ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से चोरी का एक तीन पहिया लोडर वाहन बरामद किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पांच घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
मुकदमा संख्या 47/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना चेतगंज में दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पीछा किया। लगभग पांच घंटे के भीतर ग्राम बट्ट पोस्ट मधुपुर थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास बियार पुत्र स्वर्गीय नरेश बियार निवासी चकनगर वार्ड संख्या 4 राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना का विवरण
वादी द्वारा वाहन संख्या UP65KT6993 दिनांक 01.03.2026 को चोरी हो जाने की सूचना दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना चेतगंज में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम को ग्राम बट्ट पोस्ट मधुपुर थाना राबर्ट्सगंज के पास सड़क से लगभग 50 मीटर दूर एकांत स्थान पर संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिस पर एक व्यक्ति बैठा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी सूरज उर्फ कल्लू के साथ वाराणसी गंगा स्नान करने आया था। तेलियाबाग क्षेत्र में सुनसान स्थान पर खड़ा लोडर वाहन देखकर दोनों ने चोरी की योजना बनाई। अभियुक्त ने तार जोड़कर बिना चाबी के इंजन स्टार्ट किया और वाहन चोरी कर लिया।
बरामदगी का विवरण
1. एक बजाज मैक्सिमा तीन पहिया लोडर वाहन।
आपराधिक इतिहास
1. मुकदमा संख्या 47/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मुकदमा संख्या 0437/2023 धारा 292, 411 भादवि थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. मुकदमा संख्या 0083/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. मुकदमा संख्या 0984/2025 धारा 296 बीएनएस थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, थाना चेतगंज।
2. उप निरीक्षक अली अतहर, चौकी प्रभारी तेलियाबाग।
3. उप निरीक्षक सूरज कुमार शाह।
4. महिला उप निरीक्षक आदर्शिका, मिशन शक्ति टीम।
उक्त प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
LATEST NEWS