News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
LATEST NEWS
सोनभद्र: पॉक्सो दोषी को आजीवन कारावास, 1.5 लाख अर्थदंड – 3 माह में मिला न्याय
निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयसीमा पर मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
14 वर्षों से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश अमित एसटीएफ के द्वारा गिरफ्तार
100 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा फुनकर मेला–2026 का सफल आयोजन
महाशिवरात्रि से पहले काशी विश्वनाथ धाम में पुलिस को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग
कचहरी क्षेत्र में कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था लागू, अधिवक्ताओं को मुफ्त पास
वाराणसी: होटल के पूर्व मैनेजर हिमांशु गुप्ता दो करोड़ की ठगी में गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: कफ सिरप केस में 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क
सारनाथ पुलिस ने 31 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार
लालपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को दबिश देकर किया गिरफ्तार, वाराणसी में कार्रवाई
भेलूपुर पुलिस ने 2.05 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी को मध्यप्रदेश से दबोचा
चितईपुर चौराहे पर ट्रैफिक जाम हटाने के लिए पुलिस का अभियान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
वाराणसी: हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त चितईपुर से गिरफ्तार
वाराणसी में कोडीन कफ सिरप तस्करी: विनोद अग्रवाल की 5.18 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
रोहनिया पुलिस की कार्रवाई: कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी में 7 आरोपियों पर आरोप पत्र दाखिल
पटना में नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत: सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
सोनभद्र में जिला बदर हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी, बभनी पुलिस की कार्रवाई
अंबेडकरनगर में गांजा तस्करी सिंडिकेट का नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन उजागर
वाराणसी: कूटरचित दस्तावेजों से वाहन बेचने वाला आरोपी लंका पुलिस के द्वारा गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Punjab

होशियारपुर में अवैध असला रैकेट का भंडाफोड़, मनीष उर्फ जस्सा गिरफ्तार; मास्टरमाइंड कनाडा में

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 22/01/2026 18:47
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
5 Min Read
होशियारपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार बरामदगी, 32 बोर देसी पिस्तौल और कारतूस
मेहटियाना थाना पुलिस ने खुदाई कर 3 देसी पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए।

होशियारपुर में पुलिस ने अवैध असला सप्लाई से जुड़े एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मेहटियाना थाना पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है जबकि रैकेट का मास्टरमाइंड फिलहाल विदेश में बैठा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार थाना मेहटियाना में अवैध असले के मामले में एक केस दर्ज किया गया है जिसमें दो आरोपितों को नामजद किया गया है। इनमें से एक आरोपित मनीष उर्फ जस्सा प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा आरोपित परम अभी फरार है और वह वर्तमान में कनाडा में रह रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान मनीष उर्फ जस्सा प्रधान पुत्र धनजीत सिंह निवासी मोना कलां थाना मेहटियाना के रूप में हुई है। वहीं दूसरा आरोपित परम मूल रूप से चब्बेवाल का रहने वाला है और लंबे समय से कनाडा में रह रहा है।

पुलिस ने मनीष की निशानदेही पर जमीन की खुदाई कर तीन देसी पिस्तौल 32 बोर एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि मनीष लंबे समय से कनाडा निवासी परम के संपर्क में था और उसके निर्देश पर असला एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता था। यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था ताकि किसी को भी अंतिम उपयोगकर्ता या असले की सप्लाई चेन की पूरी जानकारी न मिल सके।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई नवजोत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले मनीष कुमार उर्फ जस्सा प्रधान को नशे की तस्करी के एक मामले में पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसका संपर्क कनाडा निवासी परम से है जो इलाके में अवैध असला सप्लाई का नेटवर्क चला रहा है। परम फोन के जरिए मनीष को लोकेशन भेजता था जहां असला पहले से छुपाकर रखा होता था। इसके बाद वह दूसरी लोकेशन भेजता था जहां मनीष को वह असला पहुंचाकर चुपचाप छुपा देना होता था।

मनीष ने पुलिस को बताया कि परम उससे कोड वर्ड में बात करता था और पहले से संकेत दे देता था कि माल पहुंचाना है। इसके बाद लोकेशन भेजी जाती थी। मनीष का काम केवल तय जगह से असला उठाना और अगली बताई गई जगह पर छोड़ आना था। उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं होती थी कि असला किसने रखा है और अगली लोकेशन से उसे कौन लेने वाला है। बदले में उसे इस काम के लिए कुछ रकम दी जाती थी।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा कफ सिरप तस्करी मामले में कुर्क की गई संपत्ति
वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: कफ सिरप केस में 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क
सारनाथ पुलिस ने 31 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार
लालपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को दबिश देकर किया गिरफ्तार, वाराणसी में कार्रवाई
भेलूपुर पुलिस ने 2.05 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी को मध्यप्रदेश से दबोचा

पुलिस के अनुसार हाल ही में परम ने मनीष को फोन कर बताया था कि असला कोट फतूही नहर के पास भूंगरनी के करीब दबाया गया है। हालांकि अगली सप्लाई लोकेशन अभी नहीं बताई गई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर खुदाई कर हथियार बरामद कर लिए। पुलिस को आशंका है कि यह असला किसी बड़ी वारदात के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

एसआई नवजोत सिंह ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क पूरी प्लानिंग के साथ चलाया जा रहा था और इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब फरार आरोपित परम की तलाश में जुटी हुई है और विदेश में बैठे उसके नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

वहीं एक अन्य मामले में थाना सिटी पुलिस ने भी अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एएसआई मनजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान धोबीघाट के पास रमन कुमार उर्फ ठंडू और प्रदीप कुमार उर्फ डम्मरू को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल 32 बोर एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

More Read

सोनभद्र में हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी करती बभनी पुलिस
सोनभद्र में जिला बदर हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी, बभनी पुलिस की कार्रवाई
अंबेडकरनगर में गांजा तस्करी सिंडिकेट का नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन उजागर
वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: कोडीनयुक्त सीरप तस्करी में विनोद अग्रवाल की संपत्तियां फ्रीज
मुजफ्फरनगर मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

इन लगातार कार्रवाइयों से साफ है कि पंजाब पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए गंभीर और सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असला तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsIllegal ArmsPunjab Policeअवैध असलाकनाडा कनेक्शनहथियार बरामदहोशियारपुर
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article दिल्ली एनसीआर में धुंध के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधार और GRAP स्टेज-3 प्रतिबंध हटने की खबर दिल्ली-NCR में AQI 322: CAQM ने GRAP स्टेज-3 प्रतिबंध हटाए, स्टेज-1 और 2 जारी
Next Article बिहार डायल 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल और चालक सेवा विस्तार व मानदेय बढ़ोतरी डायल 112 चालकों की सेवा 1 साल बढ़ी, मानदेय 25 हजार से 30 हजार; 161.11 करोड़ का अतिरिक्त खर्च
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्याय प्रक्रिया और पॉक्सो मामले पर जानकारी देते हुए

सोनभद्र: पॉक्सो दोषी को आजीवन कारावास, 1.5 लाख अर्थदंड – 3 माह में मिला न्याय

वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयसीमा पर मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार इनामी बदमाश अमित की तस्वीर

14 वर्षों से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश अमित एसटीएफ के द्वारा गिरफ्तार

एसटीएफ ने नोएडा में जीएसटी चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया

100 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

फुनकर मेला 2026 वाराणसी में बुनकरों की भागीदारी

वाराणसी में केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा फुनकर मेला–2026 का सफल आयोजन

काशी विश्वनाथ धाम में पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग लेते हुए

महाशिवरात्रि से पहले काशी विश्वनाथ धाम में पुलिस को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग

वाराणसी कचहरी क्षेत्र में कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था और अधिवक्ताओं को पास वितरण

कचहरी क्षेत्र में कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था लागू, अधिवक्ताओं को मुफ्त पास

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हिमांशु गुप्ता और बरामद की गई गाड़ियां

वाराणसी: होटल के पूर्व मैनेजर हिमांशु गुप्ता दो करोड़ की ठगी में गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस द्वारा कफ सिरप तस्करी मामले में कुर्क की गई संपत्ति

वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: कफ सिरप केस में 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सारनाथ पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक

सारनाथ पुलिस ने 31 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
वाराणसी के सिगरा इलाके में होटल सिटी इन का बाहरी दृश्य जहां भाई-बहन ने आत्महत्या की
Varanasi

सिगरा थाना अंतर्गत होटल में काशी भ्रमण के बाद भाई-बहन ने की आत्महत्या, जांच जारी

सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म प्रयास का मामला
Varanasi

सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म प्रयास का आरोप

बभनी पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी और बरामद बैटरी
Sonbhadra

बभनी पुलिस ने चोरी के आरोपी को टावर बैटरी के साथ किया गिरफ्तार

वाराणसी कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन जुआरी गिरफ्तार
Varanasi

वाराणसी: ऑनलाइन जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

बलिया में हत्या के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी करती नरही पुलिस
Ballia

बलिया: हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को नरही पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • वाराणसी पुलिस
  • Sonbhadra
  • उत्तर प्रदेश
  • Law and Order
  • Arrest
  • Varanasi
  • सोनभद्र
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.