News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Gorakhpur

कुशीनगर: कॉलेज गईं दो सगी बहनें लापता, पटहेरवा में मुनीब से डेढ़ लाख की साइबर ठगी

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 28/01/2026 14:58
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
4 Min Read
kushinagar two sisters missing cyber fraud case update 1769592498

कुशीनगर में दो अलग घटनाओं से चिंता, कॉलेज गईं सगी बहनें लापता, डेढ़ लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दो अलग अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर कॉलेज पढ़ने गईं दो सगी बहनें घर नहीं लौटीं, वहीं दूसरी ओर पटहेरवा क्षेत्र में एक शराब भट्ठी के मुनीब से साइबर ठग ने डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पटहेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनें शनिवार को एक साथ कॉलेज गई थीं लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। बड़ी बहन 12वीं की छात्रा है जबकि छोटी बहन बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

परिजनों के अनुसार दोनों बहनें घर से जाते समय अपने जरूरी कागजात और कुछ नकदी भी साथ ले गई थीं। उनके पिता विदेश में रहते हैं और घर पर मां के साथ एक भाई मौजूद है। घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में भी तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी घटना भी पटहेरवा क्षेत्र से सामने आई है जहां शराब भट्ठी की एक कंपोजिट दुकान के मुनीब प्रदीप गुप्ता से साइबर ठग ने डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। बताया गया कि मंगलवार शाम उनके मोबाइल पर पहले मैसेंजर के जरिए कॉल आई जिसे व्यस्तता के कारण वह नहीं उठा सके। इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई जिसे उन्होंने रिसीव कर लिया।

More Read

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
चंदौली पुलिस का बड़ा खुलासा: 1.34 लाख लूटकांड का पर्दाफाश, छात्र निकले अपराधी
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कॉल करने वाले की डीपी पर उनके एक परिचित मित्र का फोटो लगा था जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि सामने वाला वही है। बातचीत के दौरान ठग ने कहा कि उसने उनके खाते में दो लाख पांच हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं और कुछ देर में खाते में दिखाई देंगे। इसके बाद उसने एक फर्जी स्क्रीन शॉट भी भेज दिया। कुछ समय बाद फिर कॉल कर कहा गया कि एक स्कैनर भेजा गया है जिस पर डेढ़ लाख रुपये भेज दिए जाएं।

विश्वास में आकर प्रदीप गुप्ता ने बताए गए नंबर पर डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब देर शाम तक खाते में पैसे नहीं आए तो उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन नंबर बंद मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के मामले में तकनीकी जांच की जा रही है और लापता बहनों की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Read

गोरखपुर के आर्यन हॉस्पिटल के आईसीयू में दूल्हा सन्नी यादव अपनी घायल दुल्हन पूजा यादव की मांग में सिंदूर भरते हुए।
गोरखपुर: आईसीयू बना शादी का मंडप, दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग
यूपी में 26 घंटे का खूनी तांडव खत्म: साइको किलर गुरप्रीत सिंह एनकाउंटर में ढेर
वाराणसी: स्कॉर्पियो सवारों की दबंगई, ओवरटेक पर हंगामा, गाली गलौज का वीडियो वायरल
वृंदावन: भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, हालत नाजुक
Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsCyber FraudMissing SistersWhatsApp Scamकुशीनगरपटहेरवायूपी पुलिस
Previous Article belatal suspicious death young man postmortem report await 1769592206 बेलाताल में युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जांच जारी
Next Article ekangarsarai piroja village mother son death mourning news 1769592708 एकंगरसराय के पिरोजा गांव में बेटे की मौत के सदमे से मां ने भी तोड़ा दम, गांव में मातम
Latest
वाराणसी में परिषदीय विद्यालय में तिलक और आरती से बच्चों का स्वागत करते शिक्षक

गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.