News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
मीरजापुर: हलिया पुलिस ने 06 गोवंश बचाए, 05 अंतर्राज्यीय गो-तस्कर अवैध हथियारों संग गिरफ्तार
गाजियाबाद: फर्जी APK से मोबाइल हैक कर 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया
प्रयागराज:आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद
कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप का अवैध धंधा, दवा कंपनी का मालिक गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह: चोलापुर में अवैध विदेशी शराब व नकली QR कोड के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी: बड़ागांव में दरोगा पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप, कमिश्नर से शिकायत
वाराणसी: उंदी ताल पर गौतमबुद्ध इको पार्क को 24.99 करोड़ स्वीकृत, सिटी फॉरेस्ट के रूप में होगा विकसित
किशनगंज: पोठिया-इस्लामपुर रोड पर फाटीपोखर तालाब में गिरी कार, 3 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 ठग गिरफ्तार, 11 मोबाइल व 1.01 लाख बरामद
असम हाईवे पर भीषण हादसा: धर्म कांटे के पास ट्रक-कार की टक्कर में श्रमिक की मौत, दो घायल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

प्रयागराज:आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 03/03/2026 19:53
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
प्रयागराज में आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और लूटी गई रिवाल्वर बरामद की।
प्रयागराज पुलिस ने आभूषण कारोबारी लूट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिवाल्वर बरामद की।
Contents
  • प्रयागराज में आभूषण कारोबारी से लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रिवाल्वर बरामद
  • 24 फरवरी की देर शाम हुई थी वारदात
  • जंगल के पास से आरोपी गिरफ्तार
  • एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
  • फरवरी में ही जेल से छूटे थे तीनों
  • लूट की कहानी में आया नया मोड़

प्रयागराज में आभूषण कारोबारी से लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रिवाल्वर बरामद

प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र में चकडीहा पंचायत भवन के पास सप्ताह भर पहले आभूषण कारोबारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिला है। मामले में दो अन्य आरोपितों के नाम सामने आए हैं, जिनमें एक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है, जबकि तीसरा अभी फरार है।

24 फरवरी की देर शाम हुई थी वारदात

नई बाजार भारतगंज निवासी प्रदीप सोनी आभूषण व्यवसायी हैं। 24 फरवरी की देर शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय चकडीहा पंचायत भवन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बट से हमला कर उनसे लूट की घटना को अंजाम दिया था।

प्रदीप के भाई रंजीत कुमार सोनी ने मांडा थाने में तहरीर दी थी कि बदमाश उनके भाई के बैग में रखे करीब 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, एक लाख रुपये नकद और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ले गए हैं।

जंगल के पास से आरोपी गिरफ्तार

मांडा पुलिस ने सोमवार देर रात हाटा-गिरधरपुर मार्ग स्थित जंगल के पास से अंकित गौतम निवासी कटरा कोड़हार, नवाबगंज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूटी गई रिवाल्वर बरामद की गई है।

पूछताछ में अंकित ने अपने साथियों के रूप में अंशु दुबे निवासी कसारी कौड़िहार, अटरमपुर, नवाबगंज और छैला बाबू सरोज निवासी बरैज श्रृंग्वेरपुर, नवाबगंज का नाम लिया।

More Read

रामपुर में रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखपाल प्रेमशंकर तिवारी
रामपुर: एंटी करप्शन की कार्रवाई, शाहाबाद लेखपाल 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चेतगंज पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का तीन पहिया लोडर वाहन बरामद कर आरोपी को सोनभद्र से दबोचा
प्रतापगढ़: रामनगर में दिनदहाड़े अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
उज्जैन: प्रेम विवाह की रंजिश में पानी पतासे विक्रेता का अपहरण, एक घंटे में पुलिस ने कराया मुक्त

एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार अंशु दुबे ने घटना के दूसरे दिन ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि तीसरा आरोपी छैला बाबू सरोज फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तारी न होने की स्थिति में उस पर इनाम घोषित किया जाएगा।

फरवरी में ही जेल से छूटे थे तीनों

जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपित पिछले वर्ष नवाबगंज क्षेत्र में लूट की एक घटना में जेल जा चुके हैं। वे कई माह तक जेल में रहे और हाल ही में फरवरी में जमानत पर रिहा हुए थे।

लूट की कहानी में आया नया मोड़

मुकदमा दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने गहन छानबीन की तो पाया कि सोने-चांदी के आभूषण और नकदी दुकान में ही सुरक्षित रखे थे। बदमाशों ने केवल लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि प्रारंभिक सूचना में आभूषण और नकदी लूटे जाने की बात क्यों कही गई थी।

More Read

पुलिस हिरासत में आरोपी या न्याय की प्रतीकात्मक तस्वीर।
सिंधोरा में यौन शोषण: CSC संचालक व डॉक्टर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप
बलिया: बांसडीह रोड पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: स्कूटी फिसलने से मामा-भांजी को पिकअप ने रौंदा, मौत
बलिया: में पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, मुंबई भाग रहा आरोपी प्रयागराज में गिरफ्तार

मामले के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे प्रकरण का विधिक निस्तारण किया जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराधआभूषण कारोबारीगिरफ्तारीप्रयागराजमांडायूपी पुलिसलूट
Previous Article कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ गिरफ्तार दवा कंपनी का प्रोपराइटर कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप का अवैध धंधा, दवा कंपनी का मालिक गिरफ्तार
Next Article मोबाइल हैक करने वाला गिरोह, फर्जी एपीके फाइल गाजियाबाद: फर्जी APK से मोबाइल हैक कर 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया
Latest
मीरजापुर में गो-तस्करी में पकड़े गए 05 अभियुक्त और बरामद गोवंश व हथियार

मीरजापुर: हलिया पुलिस ने 06 गोवंश बचाए, 05 अंतर्राज्यीय गो-तस्कर अवैध हथियारों संग गिरफ्तार

मोबाइल हैक करने वाला गिरोह, फर्जी एपीके फाइल

गाजियाबाद: फर्जी APK से मोबाइल हैक कर 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया

प्रयागराज में आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और लूटी गई रिवाल्वर बरामद की।

प्रयागराज:आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद

कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ गिरफ्तार दवा कंपनी का प्रोपराइटर

कानपुर में प्रतिबंधित कोडीन सिरप का अवैध धंधा, दवा कंपनी का मालिक गिरफ्तार

चोलापुर में जब्त अवैध विदेशी शराब, नकली क्यूआर कोड और गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार पाल।

ऑपरेशन चक्रव्यूह: चोलापुर में अवैध विदेशी शराब व नकली QR कोड के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.