News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर में नवरात्रि पर नगर निगम का सघन फॉगिंग अभियान
मधुबनी: युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, NH 527A जाम कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन
सोनभद्र: पुलिस ने विशेष अभियान में 130 हूटर-लाउडस्पीकर हटाकर किया नष्ट
गौतमबुद्धनगर: 28 मार्च को पीएम मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जनसभा की तैयारी
जौनपुर: विदेशी नौकरी के नाम पर 6.62 लाख की ठगी, चार पर केस दर्ज
प्रयागराज: फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा, सरगना समेत दो गिरफ्तार, 7000 मार्कशीट बेचीं
यूपी: 5446 गो-आश्रय स्थलों को सीसीटीवी से जोड़ा, 7592 कैमरों से 24 घंटे निगरानी
वाराणसी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत 58 जगह जागरूकता अभियान, 2500 से अधिक महिलाएं लाभान्वित
धनबाद: सिविल कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
पूर्वी दिल्ली: नेहरू विहार में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Mirzapur

मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 09/02/2026 09:13
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
मिर्जापुर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल
मिर्जापुर में सड़क हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक और आसपास का दृश्य

मिर्जापुर: रानीबाग जमालपुर रोड पर रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। जय पट्टी गांव के पास रात करीब साढ़े दस बजे तिलक समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

थानाध्यक्ष अमित प्रजापति के अनुसार जमालपुर कस्बा निवासी विवेक मौर्या उम्र 22 वर्ष पुत्र विरेंद्र मौर्या और हसनैन उम्र 23 वर्ष पुत्र अब्बास अली रविवार की रात नारायनपुर क्षेत्र में अपने एक मित्र के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों युवक एक ही बाइक से वापस अपने घर जमालपुर लौट रहे थे। रास्ते में जय पट्टी गांव के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली घरों में कोहराम मच गया। विवेक और हसनैन दोनों अपने परिवारों के लिए उम्मीद का सहारा थे। एक ही रात में दो जवान बेटों की मौत से परिजन बेसुध हो गए। अस्पताल परिसर में देर रात तक परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे पेड़ से टकराने को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और चेतावनी संकेतक लगाए जाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

More Read

एंटी करप्शन टीम द्वारा जेई की गिरफ्तारी
प्रयागराज: एंटी करप्शन टीम ने जेई मुसाफिर यादव को 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा
रायबरेली: हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, हेलमेट न पहनना बना वजह
मीरजापुर: भौंकने वाले बच्चे का मामला निकला मानसिक विकार, रेबीज की आशंका गलत
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विंध्याचल धाम में टेका मत्था, दर्शन पूजन कर की समृद्धि की कामना
Share on WhatsApp
TAGGED:Hindi NewsMirzapur NewsTilak CeremonyYouth Deathदुर्घटनामिर्जापुरसड़क हादसा
Previous Article जापान चुनाव 2026 में सनाए ताकाइची की जीत का जश्न पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
Next Article वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर तकनीकी कार्य की शुरुआत वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग
Latest
रामनगर में नगर निगम का फॉगिंग अभियान

वाराणसी: रामनगर में नवरात्रि पर नगर निगम का सघन फॉगिंग अभियान

मधुबनी में नहर किनारे मिला युवक का अधजला शव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मधुबनी: युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, NH 527A जाम कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन

सोनभद्र पुलिस द्वारा ट्रक से हूटर हटाते हुए अधिकारी

सोनभद्र: पुलिस ने विशेष अभियान में 130 हूटर-लाउडस्पीकर हटाकर किया नष्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए

गौतमबुद्धनगर: 28 मार्च को पीएम मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जनसभा की तैयारी

जौनपुर में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

जौनपुर: विदेशी नौकरी के नाम पर 6.62 लाख की ठगी, चार पर केस दर्ज

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.