News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश करने गई टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल, 8 नामजद
चंदौली: विवाहिता और मासूम बेटे की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले शव
चंदौली में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
कौशांबी: सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में भीषण आग, 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
सीतामढ़ी गंगा घाट पर हादसा: नहाते समय डूबे तीन दोस्त, एक की मौत, दो बचाए गए
संभल राइस मिल हादसा: जहरीली गैस से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सुरक्षा पर सवाल
चंदौली : 1.25 करोड़ का 501 किलो गांजा बरामद, बिहार के 2 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली: नहर में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत, बेलवानी गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा, मातम
रामनगर में कांजी हाउस की मांग बुलंद, पशुपालकों ने महापौर से लगाई गुहार, बढ़ीं मुश्किलें
लखनऊ अग्निकांड: प्रशासन जागा पर बड़ा सवाल बरकरार, क्या कोचिंग सील करने से सुरक्षित होंगे छात्र?
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 12/05/2026 20:51
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
6 Min Read
वाराणसी बिजली विभाग वर्कशॉप में आग की लपटें और मृत लाइनमैन रामजी सोनकर का परिवार
वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही ने जान ली और करोड़ों की संपत्ति खाक कर दी।
Contents
  • वाराणसी: विद्युत विभाग का ब्लैकआउट कहीं राख हुई सरकारी संपत्ति तो कहीं उजड़ गया एक परिवार
  • कोयलहवा पावर हाउस ड्यूटी की वेदी पर रामजी की बलि
  • भिखारीपुर अग्निकांड भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़े करोड़ों के ट्रांसफार्मर
  • व्यवस्था से तीखे सवाल कब तक बलि चढ़ते रहेंगे संविदा कर्मी
  • सुरक्षा किट का अकाल
  • प्रशिक्षण का ढोंग
  • शटडाउन की खामी
  • अग्निशमन व्यवस्था
  • न्यूज़ रिपोर्ट पूछता है, सवाल बनकर संविदाकर्मियों की आवाज

वाराणसी: विद्युत विभाग का ब्लैकआउट कहीं राख हुई सरकारी संपत्ति तो कहीं उजड़ गया एक परिवार

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग और वाराणसी के विद्युत मैनेजमेंट के लिए पिछले 24 घंटे किसी भयावह त्रासदी से कम नहीं रहे। देश के प्रधानमंत्री जी के संसदीय नगरी काशी में बिजली विभाग की लापरवाही ने न केवल करोड़ों की सरकारी संपत्ति को स्वाहा कर दिया बल्कि एक निष्ठावान संविदा कर्मी के घर का चिराग भी हमेशा के लिए बुझा दिया। भिखारीपुर वर्कशॉप की धधकती लपटें और कोयलहवा में पसरा मातम आज विभाग की जर्जर व्यवस्था और संवेदनहीन कार्यप्रणाली पर ऐसे सवाल दाग रहे हैं जिनका जवाब देने की हिम्मत शायद ही किसी आला अधिकारी में हो।

कोयलहवा पावर हाउस ड्यूटी की वेदी पर रामजी की बलि

वाराणसी के पंचम डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी कोयलहवा पावर हाउस में आज जो हुआ उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। कांशीराम आवास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने की जद्दोजहद में जुटे संविदा लाइनमैन रामजी सोनकर को क्या पता था कि जिस बिजली को वो दूसरों के घर रोशन करने के लिए ठीक कर रहे हैं वही उनके जीवन में अंधेरा कर देगी। कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से रामजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

खजूरी निवासी रामजी सोनकर ने अपने जीवन के 26 बेशकीमती साल विभाग की सेवा में खपा दिए लेकिन बदले में विभाग ने उन्हें क्या दिया। एक ठंडी लाश और उनके पांच मासूम बच्चों जिनमें तीन लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया।

अब सबसे बड़ा और चुभता हुआ सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग और प्रदेश का ऊर्जा मंत्रालय इन अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगा। क्या रामजी की 26 साल की सेवा का मोल चंद रुपयों के मुआवजे से तौला जाएगा या उनके परिवार को वह सम्मान और सुरक्षा मिलेगी जिसके वे हकदार हैं।

भिखारीपुर अग्निकांड भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़े करोड़ों के ट्रांसफार्मर

एक तरफ कोयलहवा में मातम था तो दूसरी तरफ सोमवार की रात भिखारीपुर स्थित मुख्य वर्कशॉप के स्क्रैप गोदाम में लगी आग ने विभाग के मैनेजमेंट की बखिया उधेड़ कर रख दी। इस भीषण अग्निकांड में लगभग 70 ट्रांसफार्मर और भारी मात्रा में कीमती तार व उपकरण जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दूर दूर तक आकाश लाल हो गया लेकिन विभाग की सुरक्षा तैयारियां शून्य नजर आईं।

More Read

चंदौली में भूमि पैमाइश के दौरान हुए हमले में घायल पुलिसकर्मी
हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश करने गई टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल, 8 नामजद
रामनगर में कांजी हाउस की मांग बुलंद, पशुपालकों ने महापौर से लगाई गुहार, बढ़ीं मुश्किलें
आकाश दीप बने दूल्हा: वाराणसी के ताज गंगेज में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
लखनऊ अग्निकांड: रामनगर में मासूमों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, विश्व हिंदू महासंघ ने निकाला कैंडल मार्च

हैरानी की बात यह है कि जिस वर्कशॉप में करोड़ों का सामान रखा था वहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं थे। क्या यह महज एक दुर्घटना है या फिर पुराने स्क्रैप और ऑडिट के झोल को छिपाने के लिए शॉर्ट सर्किट का सहारा लिया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच समय की मांग है।

व्यवस्था से तीखे सवाल कब तक बलि चढ़ते रहेंगे संविदा कर्मी

वाराणसी की इन दो घटनाओं ने सीधे तौर पर विद्युत विभाग और संबंधित मंत्रालय को कठघरे में खड़ा कर दिया है। आज पूरा शहर और आक्रोशित कर्मचारी कुछ बुनियादी सवाल पूछ रहे हैं।

सुरक्षा किट का अकाल

क्या फील्ड में काम करने वाले संविदा कर्मियों के पास आईएसआई मार्क वाली ग्लव्स हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट जैसी बुनियादी किट मौजूद है। या उन्हें हर बार मौत के खेल में बिना ढाल के उतारा जा रहा है।

More Read

रामनगर में जनसुनवाई के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनता की समस्याएं सुनते हुए
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई: जनता की उम्मीदों का मंच, समस्याओं का समाधान
वाराणसी: घर के बाहर बुलाकर 55 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला, सिर फटा, CCTV में कैद घटना
वाराणसी रोप वे किराया घोषित: कैंट से गोदौलिया तक का सफर होगा आसान और तेज
रामनगर पावर हाउस में गंदगी देख भड़के विधायक सौरभ श्रीवास्तव, खुद उठाई झाड़ू

प्रशिक्षण का ढोंग

क्या संविदा कर्मियों को जोखिम भरे कार्यों के लिए कोई विधिवत ट्रेनिंग दी जाती है या सिर्फ जुगाड़ के भरोसे सिस्टम चल रहा है।

शटडाउन की खामी

रामजी सोनकर की मौत के दौरान क्या नियमानुसार शटडाउन लिया गया था। अगर लिया गया था तो लाइन में करंट कैसे आया। क्या यह किसी लाइनमैन या ऑपरेटर की आपसी तालमेल की कमी थी या जानबूझकर की गई लापरवाही।

अग्निशमन व्यवस्था

भिखारीपुर वर्कशॉप जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर फाइटिंग सिस्टम फेल क्यों था। क्या करोड़ों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए केवल एक चौकीदार काफी है।

न्यूज़ रिपोर्ट पूछता है, सवाल बनकर संविदाकर्मियों की आवाज

वाराणसी विद्युत विभाग के लिए यह समय आत्ममंथन का नहीं बल्कि जवाबदेही तय करने का है। एक तरफ सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत लगी है और दूसरी तरफ एक गरीब परिवार पूरी तरह तबाह हो गया है। अगर अब भी मंत्रालय और अधिकारी अपनी नींद से नहीं जागे तो वाराणसी की बिजली व्यवस्था केवल फाल्ट और मौत के बीच झूलती रहेगी। रामजी सोनकर का परिवार आज इंसाफ मांग रहा है और काशी की जनता अपनी सुरक्षा का हिसाब।

Share on WhatsApp
TAGGED:उत्तर प्रदेश ऊर्जा विभागकोयलहवा पावर हाउसबिजली हादसाभिखारीपुर अग्निकांडरामजी सोनकरलापरवाहीवाराणसी बिजली विभाग
Previous Article वाराणसी में नगर आयुक्त नाला सफाई का निरीक्षण करते हुए, सड़क किनारे सिल्ट पड़ी है। वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, ठेकेदार व जेई पर गिरी गाज
Next Article न्यायालय परिसर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की फाइल फोटो देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
Latest
चंदौली में भूमि पैमाइश के दौरान हुए हमले में घायल पुलिसकर्मी

हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश करने गई टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल, 8 नामजद

चंदौली में मां और बेटे के शव फंदे से लटके मिलने के बाद पुलिस जांच करते हुए

चंदौली: विवाहिता और मासूम बेटे की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले शव

चंदौली पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का खुलासा करते हुए।

चंदौली में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में भीषण आग की लपटें और काला धुआं

कौशांबी: सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में भीषण आग, 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

गंगा घाट पर बचाव अभियान या परिजनों का दुखद दृश्य

सीतामढ़ी गंगा घाट पर हादसा: नहाते समय डूबे तीन दोस्त, एक की मौत, दो बचाए गए

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.