News Report
TRUTH BEHIND THE NEWS

CATEGORY : UTTAR PRADESH

वाराणसी: डेटिंग ऐप से दोस्ती, फिर ब्लैकमेल, डॉक्टर से लाखों की ठगी

वाराणसी में एक डॉक्टर को डेटिंग ऐप के माध्यम से ब्लैकमेल किया गया, जहां आरोपी ने निजी पलों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और लाखों रुपये ठग लिए।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 23 Jul 2025, 03:56 PM

गाजियाबाद: फर्जी दूतावास का भंडाफोड़, STF ने नकली राजदूत को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद में STF ने फर्जी दूतावास का भंडाफोड़ कर हर्षवर्धन जैन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो खुद को विभिन्न देशों का राजदूत बताकर लोगों से ठगी करता था, मौके से भारी मात्रा में नकली दस्तावेज बरामद।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 23 Jul 2025, 03:45 PM

वाराणसी: रामनगर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

वाराणसी के रामनगर में निर्माणाधीन भवन से चोरी हुई मशीनों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है, चोरी का सामान बरामद।

BY: Sayed Nayyar | 23 Jul 2025, 02:32 PM

वाराणसी: कैंट स्टेशन पर असलहा तस्कर गिरफ्तार, एके-47 कारतूस के साथ पिस्टल बरामद

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एसटीएफ और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एके-47 के कारतूस और हथियार बरामद हुए।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 23 Jul 2025, 03:05 PM

वाराणसी: रामनगर/ कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह का निधन, कांग्रेसजनो ने दी श्रद्धांजलि

रामनगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है, बुधवार को रामनगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

BY: Sayed Nayyar | 23 Jul 2025, 02:51 PM

वाराणसी: कोनिया घाट पुल पर नदी में गिरने से छात्र की हुई मौत

वाराणसी के कोनिया घाट पुल पर तेज रफ्तार बाइक के रेलिंग से टकराने से एक छात्र की वरुणा नदी में गिरकर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, राहत कार्य में देरी से लोगों में आक्रोश है।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 22 Jul 2025, 10:36 PM

मथुरा: महिला सिपाही से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दारोगा पर आरोप

मथुरा में एक महिला सिपाही ने झांसी में तैनात दारोगा रविकांत गोस्वामी पर दुष्कर्म, मारपीट और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 22 Jul 2025, 10:07 PM

महिला सशक्तिकरण: यूपी में एक करोड़ तक की संपत्ति पर स्टाम्प शुल्क में मिली छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, महिलाओं के नाम पर एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर स्टाम्प शुल्क में 1% की छूट दी है।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 22 Jul 2025, 09:12 PM

वाराणसी: जैतपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के बगवानाला में 32 वर्षीय युवक बाबू सोनकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 22 Jul 2025, 12:41 PM

चंदौली: जिम संचालक अरविंद यादव पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

चंदौली के अलीनगर में जिम संचालक अरविंद यादव पर अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी, गांव में फैली सनसनी।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 22 Jul 2025, 10:54 AM

अलीगढ़: बिल्डर पर दिनदहाड़े गोलियों की बौछार, हमलावर हिरासत में, रंजिश का शक

अलीगढ़ में सोमवार दोपहर एक बिल्डर जुल्फिकार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और आपसी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 22 Jul 2025, 10:46 AM

लखनऊ: नामांतरण मामलों में देरी पर DM और कमिश्नर भी होंगे उत्तरदायी, शासन का सख्त आदेश

उत्तर प्रदेश में नामांतरण मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी पर अब जिलाधिकारी और मंडलायुक्त भी उत्तरदायी होंगे, गैर-विवादित मामले 45 और विवादित 90 दिनों में निपटाने का आदेश जारी किया गया है।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 22 Jul 2025, 10:39 AM

भदोही: सर्राफा लूटकांड के तीन इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल

भदोही के औराई में पुलिस मुठभेड़ में सर्राफा लूटकांड के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, दो बदमाश घायल, अवैध हथियार, लूटी गई ज्वेलरी और नकदी बरामद।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 21 Jul 2025, 06:07 PM

लखनऊ: ऑक्सीजन अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

लखनऊ के ऑक्सीजन अस्पताल में इलाज के दौरान तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है, अस्पताल ने इलाज के लिए 50 हजार का इंजेक्शन मांगा था।

BY: Aakash Tiwari (Mridul) | 22 Jul 2025, 03:25 AM

यूपी में कांग्रेस अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव, 2027 की तैयारी का शंखनाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस आगामी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी, जिसे पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का पहला कदम माना है, जिसके लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 21 Jul 2025, 10:07 PM

प्रतापगढ़: रजिस्ट्री कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग, दो सगे भाई घायल, मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय के भीतर दिनदहाड़े हुई फायरिंग में भूमि बैनामा कराने आए दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 21 Jul 2025, 09:41 PM

भ्रष्टाचार मुक्त सड़कों की ओर निर्णायक कदम, विधायक सौरभ की लोक लेखा समिति में प्रभावशाली पहल

वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोक लेखा समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी के लंबित प्रस्तावों पर प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया, साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त और उच्च गुणवत्ता वाले सड़क निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई ।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 21 Jul 2025, 03:41 PM

लखनऊ: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को भूमि स्वामित्व देगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर उत्तर प्रदेश में बसे परिवारों को भूमि स्वामित्व अधिकार देने की प्रक्रिया को तत्काल गति देने का निर्देश दिया है।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 21 Jul 2025, 04:50 PM

कानपुर: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट कर भावुक हुए विधायक मैथानी, कानपुर की स्मृतियों को किया साझा

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कानपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सर्किट हाउस में भेंट की, कुशलक्षेम पूछा और पुराने कार्यकर्ताओं, दिवंगत वरिष्ठजनों के परिजनों की जानकारी ली।

BY: SANDEEP KR SRIVASTAVA | 21 Jul 2025, 03:29 PM

वाराणसी: रामनगर/जलजमाव से परेशान महिलाओं का जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन

वाराणसी के रामनगर में जलजमाव से परेशान महिलाओं ने रामनगर जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की।

BY: Sayed Nayyar | 21 Jul 2025, 01:44 PM

First Prev Page 132 of 148 Next Last

LATEST NEWS